तेलीबांधा में हिट एण्ड रन, कार चालक तीन लोगों को मारी ठोकर, हवा में उछली स्विफ्ट, 1 महिला की मौत, 3 घायल, CCTV फुटेज, एक गिरफ्तार
Hit and run in Telibandha, car driver hit three people, Swift jumped in the air, 1 woman died, 3 injured, CCTV footage, one arrested
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन की घटना सामने आया है. रायपुर शहर के तेलीबांधा इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. दरअसल मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कुचल दिया. जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. पूरा मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब छह बजे अज्ञात सफेद रंग की कार चालक अमित सिंग और सुरुचि पांडेय ने मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिला समेत तीन लोगों को ठोकर मारकर फरार हो गया.
मुंगेली की रहने वाली प्रिया साहू सिंधी कालोनी निवासी रिया के घर आई थी. आज सुबह प्रिया और रिया के साथ ललिता बंजारे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इस दौरान अज्ञात कार चालक ने तीनों को चपेट में ले लिया. सीसीटीवी फुटेब में नजर आ रहा है कि कार की ठोकर से प्रिया कई फीट ऊछल कर सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिया बंजारे और ललिता साहू को गंभीर चोटें आई. रिया साहू के पैर और शरीर में चोटें आई है. ज्यादा खून बहने से रिश्तेदार के घर आई प्रिया साहू उम्र 30 साल की मौत हो गई.
चश्मदीदों के मुताबिक हादसे को अंजाम देने वाले कार में एक युवक और एक युवती सवार थे. हादसे के बाद भी वे नहीं रुके और कार लेकर तेजी से भाग निकले. उनकी गाड़ी ने न सिर्फ राहगीरों को रौंदा. बल्कि रास्ते में सब्जियों के ठेले, डिवाइडर और खड़ी दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर मारी.
हादसे की खबर मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया. मृतक महिला की पहचान की जा रही है.
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरु कर दिया है. कार व आरोपियों की तलाश जारी है. बहरहाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है.
पुलिस ने अमित सिंग की गिरफ्तार कर चुकी है. सुरुचि पांडेय फिलहाल फरार है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



