Earthquake News : अंडमान में आया भूकंप, कांप उठी अंडमान की धरती...

Earthquake News : बुधवार की सुबह अंडमान की धरती कांप उठी। पहले तो लोगों को एकाएक समझ नहीं लेकिन जैसे ही भूकंप का अहसास हुआ तो सावधान हो गए। 4.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप से कहीं

Earthquake News : अंडमान में आया भूकंप, कांप उठी अंडमान की धरती...

Earthquake News : बुधवार की सुबह अंडमान की धरती कांप उठी। पहले तो लोगों को एकाएक समझ नहीं लेकिन जैसे ही भूकंप का अहसास हुआ तो सावधान हो गए। 4.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप से कहीं कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Nine Shocks Of Earthquake In Andaman Nicobar In Two Hours - Amar Ujala  Hindi News Live - अंडमान निकोबार में दो घंटे में भूकंप के नौ झटके, सुबह 5  बजे लगा पहला झटका

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। अंडमान में आए भूकंप की वजह से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। एनसीएस ने एक्स पर एक पेस्ट में लिखा,10 जनवरी को सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर अंडमान द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र 10 किमी गहराई में रहा।

अंडमान-निकोबार में फिर भूकंप के झटके, 4.4 रही रिएक्टर स्केल पर तीव्रता -  earthquake again hit andaman and nicobar crs – News18 हिंदी

बता दें कि अंडमान द्वीप समूह में 572 द्वीप हैं, जिनमें 38 द्वीपों पर लोग बसे हुए हैं। इससे पहले नवंबर महीने में भी अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 19 नवंबर को अंडमान निकोबार में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था।(एजेंसी)