एक्स बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग शादीशुदा गर्लफ्रेंड से गैंगरेप कर जंगल में घोंटा गला, नाले में फेंकी लाश, 24 दिन बाद मिला कंकाल, संतराम और उमेंद्र गिरफ्तार
Ex-boyfriend gang-raped his married girlfriend with his friends, strangled her in the jungle, threw the body in the drain, skeleton found after 24 days, Santram and Umendra arrested
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक्स ब्रायफ्रेंड ने दो दोस्तों के साथ मिलकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने 24 दिन बाद महिला का नरकंकाल लालपुर जंगल में ढ़ेंगुरनाला से बरामद किया. वहीं पूर्व प्रेमी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. पूरा मामला कोरबा पुलिस चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र में 35 साल की महिला परिवार सहित निवास करती थी. वह 28 जुलाई को सोसायटी राशन सामाग्री लेने गई थी. इसके बाद घर नहीं लौटी. परिजन उसकी खोजबीन करते रहे कहीं नहीं मिलने पर उन्होंने महिला के लापता हो जाने की खबर पुलिस को दी. पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी अपनी टीम के साथ महिला की तलाश कर रहे थे. 24 दिन बाद महिला का नरकंकाल नाले में मिला है.
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में जांच-पड़ताल की तत्परता दिखाते हुए मामले की छानबीन की जा रही थी कि मुखबिर की खबर और मृतका के पति की मदद से मुख्य आरोपी उमेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं. आरोपी की निशानदेही पर महिला का कंकाल और अन्य सामग्रियां बरामद कर जप्त की गई.
आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने लालपुर निवासी उमेंद्र प्रसाद बिंझिया उम्र 45 साल और उसके सहयोगी संतराम उर्फ छोटू उम्र 28 साल को भी गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि वारदात में शामिल एक आरोपी गुलाब सिंह फरार है. वहीं पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है
आरोपियों ने बताया कि पीड़िता घटना 27 जुलाई को सरकारी चावल और शक्कर लेने के लिए सोसायटी गई हुई थी. वहां सुबह करीब 11 बजे तक उसने सामान खरीद लिया और इसके बाद घर तक पहुंचाने के लिए अपने पूर्व प्रेमी को गाड़ी लेकर बुलाया.
उमेंद्र प्रसाद बाइक लेकर पहुंचा और घर ले जाते वक्त रास्ते में घटनास्थल के पास महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और अपने दो अन्य साथियों से भी जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. इस तरह दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता ने जब थाना में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही. तो इन लोगों ने मिलकर उसी के गमछा से गला घोंटकर मार डाला और शव को बोरा में भरकर नाला में फेंक दिया.
इधर जब महिला काफी देर तक घर नहीं लौटी तो अपने स्तर पर तलाश के बाद गुमशुदगी की सूचना परिजन द्वारा पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई जिसके आधार पर जांच के दौरान तथ्यों का खुलासा हुआ और दो आरोपियों को दबोच लिया गया. तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70, 103(1), 238 व 3-5 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.
इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति पर महिला ने भरोसा किया. उसी ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी जिंदगी छीन ली. लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



