नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर वसूले 4,50000 रुपए, पुलिस ने वकील बहन के साथ भाई को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
Extorted Rs 450000 by fraud in the name of getting a job police arrested brother along with lawyer sister and sent them on judicial remand
कोरबा : कोरबा जिले के दीपका पुलिस के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 4,50000 रुपए वसूल करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बाबू की नौकरी लगाने का झांसा देकर 450000.00 रुपये अंकों में चार लाख पचास हजार रुपये वसूल करने वाले दो आरोपियों को बिलासपुर और जांजगीर से पकड़ने में दीपका पुलिस कोरबा को कामयाबी मिली है.
प्रार्थी संजय दास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपीया तथाकथित महिला अधिवक्ता सुमन सिंह राजपूत पिता चेतन सिंह 32 साल द्वारा अपने भाई जय सिंह राजपूत उम्र 30 साल दोनों निवासी बसंतपुर थाना कोतवाली जांजगीर-चांपा के साथ मिलकर प्रार्थी और उसके दोस्त का सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 450000.00 रुपये चार लाख पचास हजार रुपये वसूल लिए हैं.
इस रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 415/2024 धारा 420,34 भा द वि दर्ज कर दोनों आरोपियों को जांजगीर चांपा और बिलासपुर से गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



