राजधानी में फायरिंग, कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल, गोलीकांड मामले में हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी अकादमी संचालक नंदकिशोर गिरफ्तार
Firing in the capital, Congress worker injured, big revelation in the firing case, accused academy operator Nand Kishore arrested
रायपुर : चुनाव जीतने के बाद विजयी जुलूस निकालने पर कांग्रेसी पार्षद के कार्यक्रम में गोली चला दी. गोली का छर्रे लगने से नाराज समर्थको ने आरोपी के घर में पथराव कर दिया. गोलीकांड की घटना से इलाके के लोग दहशत में है. पार्षद की खबर पर पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक पार्षद चुनाव में जीते कांग्रेस प्रत्याशी के विजय जश्न के दौरान फायरिंग की ये घटना हुई. ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर पर फायरिंग का आरोप है. आरोपी ने एयरगन से फायर किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं के शोर मचाने से नाराज अकादमी संचालक ने एयरगन से फायरिंग की. इस दौरान भूपेश चंद्राकर नामक कांग्रेसी कार्यकर्ता के कमर में छर्रा लगा. इस घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने अकादमी संचालक के घर पर पथराव किया.
वहीं मौके पर पहुंचीं पुलिस ने आरोपी अकादमी संचालक नन्द किशोर को हिरासत में लिया है. घायल युवक को एम्स में भर्ती कराया गया है. सरस्वती नगर थाना इलाके का मामला बताया जा रहा है. पुलिस आगे पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



