प्रेमिका को रात में मिलने बुलाया, थप्पड़ मारा फिर स्कार्फ से गला घोंटकर ली जान, मोबाइल बिजी रहने पर हुआ विवाद, आरोपी शिवनारायण गिरफ्तार
He called his girlfriend to meet him at night, slapped her, then strangled her with a scarf, a dispute arose over her busy mobile phone, and the accused, Shivnarayan, was arrested.
बलरामपुर : पांगन नदी किनारे युवती की संदिग्ध लाश मिलने के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. मृतिका के प्रेमी शिवनारायण सिंह ने आपसी विवाद में स्टॉल से गला घोंटकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला रामानुजगंज के थाना सनावल क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 सितंबर 2025 को थाना सनावल के तारकेश्वरपुर पारा टूकूपाथर में पांगन नदी के किनारे एक युवती की लाश मिलने की खबर पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की. शव का पोस्टमॉर्टम कराने पर हत्या की आशंका जताई गई. जिसके बाद अपराध क्रमांक 55/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान मृतिका के प्रेमी शिवनारायण सिंह उम्र 24 साल पर शक गहराया. संदेही को हिरासत में कड़ाई से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया. शिवनारायण ने बताया कि 17 सितंबर की रात 11 बजे वह शराब के नशे में अपनी प्रेमिका से मिलने टूकूपाथर पहुंचा. मोबाइल पर बार-बार बीजी रहने की बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ. गुस्से में उसने प्रेमिका को थप्पड़ मारे और स्टॉल से गला घोंट दिया. जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद उसने युवती को नदी किनारे ले जाकर पानी छिड़का. लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. आरोपी ने मृतिका का मोबाइल और सिम निकालकर धान के खेत में फेंक दिया और स्टॉल को नदी में बहा दिया.
पुलिस ने आरोपी के कबूलनामे के आधार पर मृतिका का मोबाइल उसके घर से और सिम खेत से बरामद किया. पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी शिवनारायण को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया.
इस कार्रवाई में एसडीओपी वाड्रफनगर राम अवतार ध्रुव, एसडीओपी रामानुजगंज बाजी लाल सिंह, थाना प्रभारी गजपति मिर्रे, सहायक उपनिरीक्षक रोशन लकड़ा, आरक्षक कृष्णा मरकाम, अमृत सोनवानी, प्रेमलाल कुजूर, प्रविंद्र कुजूर और साइबर सेल के मंगल सिंह, पंकज शर्मा और राजकमल सैनी की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



