सोसाइटी में धान खरीदी का मामला, एक करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, आरोपी पहुंचे हाईकोर्ट, आरोपियों की मिली अग्रिम जमानत
Case of paddy purchase in the society irregularities of more than one crore the accused reached the High Court the accused got anticipatory bail
रायगढ़ : राजपुर समिति धान खरीदी में अनियमितता और गबन के लिए हमेशा सुर्खियों में रही है. वर्ष 2023-24 में धान खरीदी की गड़बड़ी में खरीदी प्रभारी, फड़ प्रभारी, बारदाना प्रभारी पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं.
इसी कड़ी में उप पंजीयन के द्वारा कुल रकम 14110 911 रुपये की वसूली की कार्यवाही के लिए आदेश भी इन लोगों के खिलाफ जरी किये गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक खरीफ वितरण वर्ष 20 23-24 समर्थन मूल्य में धान खरीदी के कार्य में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित राजपुर पंजीयन क्रमांक 101 विकासखंड लैलूंगा के कर्मचारी समिति के प्रभारी प्रबंधक, खरीदी प्रभारी सलीम भगत, फइ प्रभारी मुरली नाग और बारदाना प्रभारी आकाश भगत द्वारा आपसी मिली भगत अनियमितता किए जाने की वजह से भौतिक सत्यापन में 4,366.80 क्विंटल धान (दर प्रति क्विंटल 3,100.00 रुपये) कम और बारदाना कमी नया बारदाना 5459 नग (प्रति बारदाना 73.98 रुपये) पुराना बारदाना 5459 नग (प्रति बारदाना 25.00 रुपये) पी.डी.एस. बारदाना 1340 नग (प्रति बारदाना 25.00 रुपये) कुल धान कमी की राशि 1,35,37, 0800 रुपये और कुल बारदाना कमी की राशि 5,73,831 रूपये कुल राशि 1,41,10, 911 रुपये ( अंकों में- एक करोड़ एकचालीस लाख दस हजार नौ सौ रुपये) की कमी पाई गई.
उक्त शिकायत के आधार पर आरक्षी केंद्र- लैलूंगा के द्वारा आरोपीगण के खिलाफ अपराध क्रमांक 189/ 2024 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी भारतीय दंड संहिता के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. आरोपीगण सलीम भगत, मुरलीधर नाग और आकाश भगत के द्वारा अपने अधिवक्ता राजीव कालिया के सलाह के मुताबिक अग्रिम जमानत के लिए आवेदन पत्र पेश किया गया. आरोपीगण की अग्रिम जमानत उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा स्वीकृत की गई है.
धिवक्ता राजीव कालिया का कहना है कि आरोपियों के निर्दोषिता के पुख्ता सबूत हैं. आरोपियों ने ही अपराध की सूचना सक्षम पदाधिकारियों को कार्यवाही किए जाने के लिए दी थी. उप पंजीयक के आदेश को भी चुनौती दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



