शर्मसार हुई इंसानियत, दहेज न मिलने पर क्रूरता की सारी हदें पार, पत्नी को पीट-पीटकर किया अधमरा, आरोपी पति फरार
Humanity shamed, all limits of cruelty crossed for not getting dowry, wife beaten to near death, accused husband absconding
सक्ति : सक्ति जिला के डभरा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. यहाँ शादी के महज एक महीने बाद ही एक पति ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. सबसे बड़ी दुखद बात यह है कि इस घटना के बाद भी आरोपी पति और उसका परिवार पूरी तरह से बेपरवाह बना हुआ है. मेहंदी का रंग भी अभी फीका नहीं पड़ा था,
लेकिन उसके पति ने उसे ऐसे जख्म दे दिए जो शायद जिंदगी भर नहीं भरेंगे. मामला सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र के गड़ापाली कहै. इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज जैसी कुप्रथा की गहरी जड़ों को उजागर कर दिया है. पुलिस अब आरोपी पति की तलाश कर रही है. लेकिन सवाल वही है कि आखिर कब तक हमारी बेटियां इन दहेज के दानवों का शिकार होती रहेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



