मदिरा तस्करी करते पकड़ा गया BJP मंडल महामंत्री, बुलेट से अवैध देशी शराब की सप्लाई, पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

BJP Mandal General Secretary caught smuggling liquor, supplying illegal country liquor through Bullet, police arrested him red handed

मदिरा तस्करी करते पकड़ा गया BJP मंडल महामंत्री, बुलेट से अवैध देशी शराब की सप्लाई, पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. थाना चांपा पुलिस ने अवैध तरीके से देशी शराब का परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इसमे से एक आरोपी गीता बनाफर भाजपा मंडल सिवनी का महामंत्री के पद पर पदस्थ है. जो अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि एक लाल-काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति भारी तादाद में देशी शराब लेकर भोजपुर क्षेत्र की तरफ आ रहे हैं. इस खबर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भोजपुर के पास नाकेबंदी कर दी.
नाकेबंदी के दौरान बुलेट सवार दो संदिग्धों को रोका गया. जो पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गीता कुमार बनाफर उम्र 40 साल और हरिशचंद्र सूर्यवंशी उम्र 51 साल निवासी अफरीद, थाना सारागांव बताया.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 पाव देशी प्लेन शराब जिसकी कीमत ₹4800 आंकी गई है. और परिवहन में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल को ज़ब्त किया. दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
इस कार्यवाही में थाना चांपा की पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सउनि बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, मुद्रिका दुबे, शंकर राजपूत एवं माखन साहू का अहम योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB