गैरेज संचालक पर चाकू से हमला कर तोड़फोड़, पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Garage operator attacked with knife and vandalized, police arrested 5 accused including a minor and sent them behind bars

गैरेज संचालक पर चाकू से हमला कर तोड़फोड़, पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में एक गैरेज संचालक पर चाकू से हमला करने और गैरेज में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों सहित एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है. वारदात के बाद पुलिस ने तकनीकी सबूत और मुखबिर की खबर के आधार पर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मोहम्मद परवेज अशरफी,उम्र 33 साल निवासी मारुति विहार कॉलोनी महोबा बाजार आमानाका का "सफी गैरेज" नाम से एक दुकान महोबा बाजार ओवरब्रिज के पास स्थित है. 5 जून 2025 को शाम करीब 7:30 बजे, लाल रंग की ई-रिक्शा में सवार चार युवक गैरेज के सामने पहुंचे. जब प्रार्थी के छोटे भाई मोहम्मद फाजिल ने ई-रिक्शा हटाने के लिए कहा. तो आरोपियों ने मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट शुरु कर दी.
कुछ देर के लिए विवाद शांत हुआ और आरोपी चले गए,
लेकिन करीब 8 बजे वे फिर से अन्य साथियों के साथ लौट आए. इस बार वे हथियारों से लैस थे और गैरेज में घुसकर वहां मौजूद प्रेम महानंद से प्रार्थी के बारे में पूछताछ करने लगे. इसके बाद सभी ने प्रेम महानंद के साथ लात-घूंसे और चाकू से मारपीट की और गैरेज में जमकर तोड़फोड़ की. इस हमले में प्रेम महानंद के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं.
वारदात के बाद प्रार्थी मोहम्मद परवेज की रिपोर्ट पर आमानाका थाना में अपराध क्रमांक 162/25 धारा 296, 351(2), 333, 115, 118(1), 324, 191(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की खबर के आधार पर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
रोशन यादव पिता दयालु यादव उम्र 22 साल निवासी राधाकृष्ण मंदिर के पास, डूमर तालाब
करण यादव पिता दयालु यादव उम्र 19 साल निवासी राधाकृष्ण मंदिर के पास, डूमर तालाब
सोनू साहू पिता सतपति साहू उम्र 22 साल निवासी मथुरा नगर, डूमर तालाब
संदीप यादव पिता परमानंद यादव उम्र 18 साल निवासी डूमर तालाब, आमानाका
एक नाबालिग बालक भी इस घटना में शामिल पाया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया. और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. इस मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB