तेज रफ्तार का कहर, बेटी को विदा कर चौथिया से लौटते वक्त अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी 3 की मौत, 18 घायल, 5 गंभीर
The havoc of high speed, while returning from Chauthia after seeing off the daughter, the pickup went out of control and overturned, 3 died, 18 injured, 5 serious
कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में लोगों से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल है. वहीं इस घटना में 18 लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हादसा कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूमका के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बोरई तहसील बेलर, धमतरी जिले के निवासी करीब 18 लोग परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम मोहपाल दिगानार आए हुए थे. कार्यक्रम खत्म कर रात करीब 10 बजे लौटते वक्त रास्ते में वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और तेज रफ्तार चार पहिया वाहन पलट गया.
इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई. लोगों ने पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इसकी खबर एंबुलेंस को दी. घायलों को फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
इलाज के दौरान दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. वहीं, 18 लोग घायल हो गए. जिनका इलाज जारी है. मृतकों में मंगली बाई उम्र 60 साल बुधियारीन नेताम उम्र 70 साल और एक पुरुष शामिल है.
गंभीर रूप से घायल लोगों के बेहतर उपचार के लिए कोंडागांव भेजा गया है। वहीं, तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले में जांच कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



