अवैध शराब पर सैकड़ों महिलाओं का थाने पर प्रदर्शन, महिलाएं बोलीं- अब और नहीं सहेंगे शराब का जहर, दी आंदोलन की चेतावनी

Hundreds of women protested at the police station against illegal liquor, saying they would no longer tolerate the poison of alcohol and warned of agitation.

अवैध शराब पर सैकड़ों महिलाओं का थाने पर प्रदर्शन, महिलाएं बोलीं- अब और नहीं सहेंगे शराब का जहर, दी आंदोलन की चेतावनी

महासमुंद/पिथौरा/जंघोरा : महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र से लगे ग्राम जंघोरा में अवैध शराब बिक्री ने आखिरकार महिलाओं का सब्र तोड़ दिया. गांव की सैकड़ों महिलाओं ने पिथौरा थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी कि अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे.
ग्राम की महिला शक्ति का कहना है कि गांव में खुलेआम महुआ शराब और अवैध दारु की बिक्री हो रही है. जिससे न सिर्फ घरेलू कलह बढ़ रही है. बल्कि युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में जा रहा है.
महिलाओं ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी पिथौरा पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. जिससे अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं.
महिला ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि पिथौरा पुलिस की नाक के नीचे शराब बिक रही है. फिर भी कार्रवाई सिर्फ दिखावे की होती है. अगर प्रशासन नहीं जागा तो अब महिलाएं खुद मोर्चा संभालेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t