कोपरा में पत्नी की बेवफाई का पता चला तो प्रेमी ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आशिक दौलत और प्रेमिका प्रतिमा को किया गिरफ्तार
In Kopra, when the wife's infidelity was discovered, the lover together killed the husband, the police arrested the lover Daulat and the girlfriend Pratima
गरियाबंद/कोपरा : पूरे देश में अपने सुहाग को अपने आशिक के साथ मिलकर मौत की घाट उतारने का कई तरह मामले सामने आए हैं.और यह सिलसिला रुका नहीं है. और ऐसा ही एक मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोपरा में सामने आया है. यह दिल दहला देने वाला मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ हैं. जिसमें अपने पति को पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने मृतक के पत्नी प्रतिमा साहू और उसके प्रेमी दौलत राम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला गरियाबंद जिले के पांडुका थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत कोपरा निवासी चुम्मन साहू की पत्नी प्रतिमा साहू का पिछले कुछ महीने से नगर के ही दौलत राम पटेल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी उसके पति को मिल गई थी. जिसे लेकर पति-पत्नी दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था. इस बीच मृतक चुम्मन ने अपने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ भी लिया. जिसके बाद दोनों में रोजाना विवाद होने लगा.
इस बीच मृतक के पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक हफ्ता पहले अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रचकर 26 जुलाई की रात को चुम्मन का तकिया दबाकर हत्या कर दी. घटना वाले दिन घर में सिर्फ मृतक के बड़े भाई और छोटे भाई घर में अपने कमरे में सो रहे थे. इस वजह से इस घटना की किसी को भनक तक नही लगी. वही जब सुबह मृतक की पत्नी द्वारा ज्यादा शराब पीने की वजह से प्यास से मौत हो जाना बताया.
इस पर घर वालों ने आकस्मिक निधन जानकर पुलिस में मामला दर्ज नही कराया. लेकिन मृतक के घर वालों को पहले से ही उसके पत्नी पर शक था. जिस पर सोमवार को उसके परिजन ने पाण्डुका पुलिस में जुर्म दर्ज कराया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़ कर पूछताछ किया गया. जिस पर दोनों ने कत्ल की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया. जिस पर पुलिस ने उसकी पत्नी प्रतिमा और प्रेमी दौलत राम को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से दोनों आरोपियों को रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है. वही, पुलिस ने इस मामले को जांच में लिया है. कोपरा की गलियों में अब यही चर्चा है प्यार में अंधे क्या अब कान भी बंद कर लेते हैं?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



