प्रदेश भर में हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में महापौर ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों का फूंका पुतला
In protest against the criminal incidents happening across the state the Mayor along with the Congressmen burnt the effigy of the Chief Minister and Cabinet Ministers
धमतरी : प्रदेशभर में आए दिन हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोशित कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों का पुतला फूंककर विरोध जताया. पुतला जलाने के समय पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई. इस दौरान आग की लपेटे सरकारी वाहन में आ जाने से कुछ ही दूर बाकी था नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी.
धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के 22 दिनों बाद भी बच्ची को बेहतर इलाज नहीं मिलने और प्रदेश भर में हो रही लगातार अपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेसियों ने धमतरी के गांधी मैदान में 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कैबिनेट मंत्रियों का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.
इस दौरान कांग्रेसी राजीव भवन में इकठ्ठा होकर नारेबाजी करते हुए गांधी मैदान पहुंचे. महापौर विजय देवांगन ने इस घटना को दुखद घटना बताया. आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा में बैठी साय सरकार की असंवेदनशील और निकम्मी नीतियों की वजह से ही जो दुख और पीड़ा बच्ची के साथ पूरे परिवार को सहनी पड़ी है. वह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना है. कैसे साय सरकार की सरकारी तंत्र मासूम बच्ची और गरीब परिवार को इलाज और इंसाफ के नाम पर 22 दिनों से प्रताड़ित कर रही है.
युवा नेता आनंद पवार ने कहा कि जिस तरह मोदी की गारंटी बड़े उद्योगपतियों को संरक्षित करने के लिए है और मोदी की वही गारंटी की वजह से आज प्रदेश मे गरीब और वंचित तबकों को इंसाफ की उम्मीद नहीं है. साय सरकार के पुलिस अपराधियों को संरक्षित कर रही है और पीड़ितों का दुखड़ा सुना नहीं जा रहा है. साय सरकार अपने 10 महीने के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को अपराध की गढ़ बनाने में सफल साबित हुई है.
युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश गंगवीर ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश को अपराधगढ़ बनाने का भरपूर प्रयाश कर रही है ब्लात्कार, चाकूबाजी, मारपीट जैसी घटनाओं को लगाम लगाने में सरकार असमर्थ और विफल साबित हुई है.
कांग्रेसियों का आरोप है कि विधायक अजय चंद्राकर के क्षेत्र में यह हृदय विदारक घटना से पूरा प्रदेश शर्मसार है. लेकिन लंबे समय तक वह चुप्पी साधे रहा. मुंह से आवाजा नहीं खोला. विधायक जी इस मामले को लगातार दबाने में लगे हुए हैं.
पुतला दहन में महापौर विजय देवांगन, युवा नेता आनंद पवार, ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, जिला महामंत्री आलोक जाधव, महिला ग्रामीण अध्यक्ष घामेश्वरी साहू, शहर महिला अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस योगेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णा मरकाम, युकां प्रदेश सचिव उदित साहू, प्रदेश महिला महामंत्री सूर्यप्रभा चेटियार, पार्षद ओवैश हाशमी, इंटरनेट मीडिया प्रदेश वातंजली गोस्वामी, घनेश्वरी कामड़े, विक्रांत पवार, गीतराम सिन्हा, विक्रांत शर्मा, युवराज शर्मा, साहिल अहमद, वीरु महाजन, विज्जु रामटेके, तोगू गुरपंच,आशुतोष खरे, तिलक सिन्हा, तारिक रजा कादरी, अम्बर चंद्राकर, चुनेश्वर प्रसाद नागेंद्र, विक्रम साहू, अजय सिन्हा, नवीन गजेंद्र, श्रवण साहू, जित्तू साहू, संजू साहू, पवन यादव, सूरज पासवान, खिलेंद्र साहू, तिलक सोनकर, अविनाश रंगारी, ऋषभ ठाकुर, खोजू साहू, अविनाश मरोठे, डोमेश्वर साहू, डमेश मरकाम, दिनेश यादव, अमर नाग आदि शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



