इस देश में भारत का 1 रुपया 500 रुपए के बराबर है, बेहद खूबसूरत और प्राचीन है ये कंट्री
दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां भारतीय मुद्रा रुपए की कीमत बहुत ज्यादा है, एक देश ऐसा भी है जहां भारत का एक रुपया वहां 500 रुपए से भी ज्यादा कीमत रखता है.
Article : दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां भारतीय मुद्रा रुपए की कीमत बहुत ज्यादा है, एक देश ऐसा भी है जहां भारत का एक रुपया वहां 500 रुपए से भी ज्यादा कीमत रखता है.
क्या आपको मालूम है कि एक ऐसा देश भी है जहां भारतीय रुपए की कीमत फिलहाल इतनी ज्यादा है कि शायद आप विश्वास नहीं कर पाएं. ये बहुत खूबसूरत और प्राचीन देश है, जिसका ऐतिहासिक महत्व भी खूब है. भारत के इस देश से बहुत पुराने रिश्ते रहे हैं. ये देश दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में है लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण उसकी हालत खस्ता चल रही है. इस देश में भारत का 01 रुपया कम से कम 500 रुपए के बराबर है.
अब हम आपको बताते हैं कि ये देश कौन सा है. ये देश ईरान है, जहां कि आधिकारिक मुद्रा रियाल ए ईरान है, जिसे अंग्रेजी में ईरानियन रियाल कहा जाता है. एक जमाने में रियाल की कीमत अच्छी खासी थी लेकिन पिछले कुछ सालों में ये औंधे मुंह गिरा है. उसकी वजह यही है कि अमेरिका ने इस देश पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध कई सालों से लगाए हुए हैं. जिसके चलते ये दुनिया को अपना तेल भी नहीं बेच पा रहा.
ईरान में कितनी है 01 रुपए की कीमत
इससे इसकी आर्थिक हालात बहुत खस्ता है लेकिन भारत के साथ उसकी प्रगाढ़ता जारी है. फिलहाल भारत का एक रुपया 507.22 ईरानियन रियाल के बराबर है. इसका मतलब ये हुआ कि अगर कोई भारतीय 10000 रुपया लेकर ईरान चला जाए तो वह लग्जरी तरीके से वहां ठहर सकता है और घूम सकता है. वहां अच्छे फाइव स्टार होटल का एक दिन का किराया अधिकतम 7000 रुपए तक है लेकिन मध्यम श्रेणी के होटल आराम से 2000 रुपए से 4000 रुपए के बीच मिल जाते हैं.
डॉलर रखना जुर्म है वहां
हालांकि ईरान में डॉलर रखना बहुत बड़ा जुर्म है. लेकिन रुपया रखा जा सकता है. ईरान ने पिछले कुछ सालों से डॉलर को स्वीकार करना बंद कर दिया है. अब भारत समेत कई देशों के साथ वहां की स्थानीय मुद्रा में ही कारोबार करता है. लेकिन इसकी वजह से वहां डॉलर की स्मगलिंग का अवैध धंधा भी खूब फल-फूल रहा है.
दुनिया की पुरानी मुद्राओं में
वैसे ईऱान में रियाल बहुत पुरानी मुद्रा है. इसे पहली बार 1798 में पेश किया गया था लेकिन 1825 में, रियाल को जारी करना बंद कर दिया गया. इसे दोबारा फिर जारी किया गया. वर्ष 2012 के बाद से ही रियाल का तेजी से गिरना शुरू हो गया. जून 2020 तक, ईरानी रियाल 2018 की शुरुआत से लगभग पांच गुना गिर गया. वहां मुद्रास्फीति रिकॉर्ड तौर पर बढ़ने लगी. अब वहां चीजें बहुत महंगी हो चुकी हैं.
तेजी से वहां महंगाई बढ़ी
2022 में ईरान की मुद्रास्फीति दर 42.4% थी, जो दुनिया में दसवीं सबसे अधिक है. इसके चलते बेरोजगारी भी बढ़ी है. हालांकि ईरान में ज्यादातर लोग रोजगार करने की जगह अपना काम करना पसंद करते हैं. वहां की 27.5 फीसदी आबादी ही औपचारिक रोज़गार में रही है लेकिन गरीबी बढ़ते हुए 50 फीसदी से ज्यादा हो चुकी है. भ्रष्टाचार भी खूब है.
खूबसूरत देश
वैसे ईरान खूबसूरत देश है. वहां प्रकृति के शानदार नजारों के साथ अविश्वसनीय वास्तुकला को देखा जा सकता है. ये आकर्षक देश है और यहां कई खूबसूरत जगहें हैं. यहां के लोग अतिथियों का स्वागत गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. यहां की सभ्यता 7000 सालों से ज्यादा पुरानी है. ईरान में बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे, गहरे जंगल, मनोरम टीलों और नमक की झीलों के साथ सूखे रेगिस्तान हैं. ईरान में उत्तर के इलाकों में हरे जंगल पाए जाते हैं. ये कई खूबसूरत शहरों का घर है.
किन और देशों में भारतीय रुपए की कीमत बहुत ज्यादा
सिएरा लियोन की अर्थव्यवस्था भी पिछले दिनों काफी हिचकोले खाती रही. फिलहाल वहां भारत का एक रुपया 238.32 रुपए के बराबर है. इसी तरह इंडोनेशिया में भारत के 01 रुपए की कीमत 190 रुपए के बराबर है. वियतनाम में ये कीमत 300 रुपए के आसपास है. ये सभी खूबसूरत देश हैं, जहां कम पैसे में आसानी से घूमा जा सकता है. वियतनाम अपनी खूबसूरत प्राकृतिक लोकशंस के अलावा स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है.
इंडोनेशिया में पूरी दुनिया घूमने जाती है. भारतीय भी यहां बड़े पैमाने पर सैर सपाटे के लिए जाते हैं. इंडोनेशिया को द्वीपों का समूह कहा जाता है. यहां कई प्राचीन भारतीय देवी-देवताओं के मंदिर भी मिलेंगे.



