अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश, देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विलुप्त प्रजाति सालखपरी (पैंगोलिन) जिंदा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Inter-state wildlife smugglers busted, Devbhog police take major action, extinct species Salakhpari (Pangolin) recovered alive, three accused arrested
गरियाबंद : देवभोग पुलिस और सायबर टीम ने मिलकर अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करों के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. ओडिशा से छत्तीसगढ़ की सीमा में अवैध तरीके से वन्यजीव लाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से एक जीवित सालखपरी (पैंगोलिन), उसकी छाल (सेल), एक कार और एक मोटरसाइकिल जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 अक्टूबर 2025 को थाना देवभोग को मुखबिर से खबर मिली कि मारुती कार नामकर OD 08 D 7638 और मोटर सायकल HF डिलक्स नम्बर CG 05 C 9151 में विलुप्त प्रजाति के वन्य जीव सालखपरी (पैंगोलिन) और सालखपरी का छाल (सेल) अवैध तरीके से बिक्री के लिए ओडिशा से देवभोग की तरफ परिवहन किया जा रहा है.
इस खबर पर थाना देवभोग पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था. कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए हुलिए की एक सफेद रंग की मारुती कार और एक मोटर सायकल आते हुए दिखाई दी. जिसे रोककर पूछताछ करने पर कार चालक अपना नाम भबतोश पात्र पिता परमेश्वर पात्र उम्र 55 साल निवासी ग्राम अरेबेटा थाना कलमपुर जिला कालाहाण्डी (ओडिशा), परिचालक सीट में बैठे व्यक्ति अपना नाम गोरे बारिक पिता मोनो बारिक उम्र 55 साल निवासी ग्राम रेगालपाली थाना कलमपुर जिला कालाहाण्डी (ओडिशा) तथा मोटर सायकल HF डिलक्स के चालक के नाम पुछने पर अपना नाम कौशल नागेश पिता खगेश्वर नागेश उम्र 35 साल निवासी ग्राम ठिरलीगुड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.) का रहने वाला बताया,
आरोपियों के वाहनों की तलाशी लेने पर मारुती कार की डिक्की से एक जीवित सालखपरी ( पैंगोलिन) बरामद किया गया और मोटर सायकल डिलक्स से सालखपरी ( पैंगोलिन) का छाल (सेल) बरामद किया गया. जीवित सालखपरी (पैंगोलिन) का वजन 09.000 किलो ग्राम सालखपरी ( पैंगोलिन) का छाल (सेल) वनज 6.13 कि.ग्राम को जप्त किया गया.
आरोपी भवतोश पात्र और गोरे बारिक से सालखपरी (पैंगोलिन) का परिवहन और बिक्री के बारे में पूछताछ करने पर सुनाबेड़ा वन्य अभ्यारण (ओडिशा) से शिकार कर आरोपी कौशल नागेश ग्राम ठिरलीगुडा थाना देवभोग के पास बिक्री के लिए परिवहन करना जुर्म कबूल किया. तीनों आरोपियों कृत्य अपराध धारा 9, 27, 29, 31, 39 ( ख ), 51 ( 1 ) क, 52 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 का जुर्म करना पाए जाने पर थाना देवभोग में जुर्म दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, इस मामले में बरामद जीवित सालखपरी ( पैंगोलिन) को वन विभाग को सुपूर्द कर जंगल सफारी रायपुर में छोडा गया.
गिरफ्तार आरोपी -
1) भवतोश पात्र पिता परमेश्वर पात्र उम्र 55 साल निवासी ग्राम अरेबेटा थाना कलमपुर जिला कालाहाण्डी (ओडिशा)
2) गोरे बारिक पिता मोनो बारिक उम्र 55 साल निवासी ग्राम रेगालपाली थाना कलमपुर जिला कालाहाण्डी (ओडिशा)
3) कौशल नागेश पिता खगेश्वर नागेश उम्र 35 साल निवासी ग्राम ठिरलीगुड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.) जप्त सामग्री
जप्त सामग्री:
• जीवित सालखपरी (पैंगोलिन) – 9 किलो
• सालखपरी की छाल (सेल) – 6.13 किलो
• मारुति कार – OD 08 D 7638
• मोटरसाइकिल – CG 05 C 9151
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



