मां-पिता के रिश्ते में आई खटास तो बेटी ने किया सुसाइड, रायपुर के सुंदरनगर में मिली लाश, मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस
A daughter committed suicide after her parents' relationship soured. Her body was found in Sundernagar, Raipur, along with a suicide note. Police are investigating.
रायपुर : साइंस कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रही 25 साल की एक छात्रा ने सुंदरनगर स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. पुलिस मर्ग कायम करके नौ दिनों से जांच कर रही है. खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है. यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका प्रज्ञा शर्मा पिता अशोक शर्मा का परिवार मूलतः बेमेतरा जिले का निवासी है. छात्रा की एक सहेली 17 अक्टूबर को उससे मिलने किराए के मकान में गई. तब उसने दरवाजा खुला पाया. दरवाजा भीतर से बंद नहीं था. सहेली भीतर गई तो सीलिंग फैन के रॉड में प्रज्ञा शर्मा की लाश फांसी पर लटकी हुई थी. छात्रा सुंदरनगर आदर्श चौक स्थित रामजी कुंज में रहती थी और वहीं घटना हुई है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा ने सुसाइड नोट लिखा है लेकिन उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है. उसने यह भी लिखा है कि उसे पिता का प्यार नहीं मिला. दरअसल छात्रा के माता-पिता में अलगाव हो चुका है. पिता इन दिनों बीमार हैं और मां सरकारी नौकरी में महासमुंद में पदस्थ हैं.
पुलिस को छात्रा का पता बस स्टैंड के पास महासमुंद बताया गया है. थाने के जांच अधिकारी के मुताबिक परिजन अभी शोक में हैं. उनका विस्तृत बयान दर्ज नहीं किया गया है. परिजनों से पूछताछ और जांच के बाद पता चलेगा कि प्रज्ञा ने किन हालात में खुदकुशी की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



