सराफा दुकानों से लाखों के गहने पार, शातिर चोर गिरोह पकड़ाया, तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Jewellery worth lakhs stolen from jewellery shops, cunning gang of thieves caught, four accused including three women arrested and sent behind bars
बिलासपुर : सराफा दुकान में खरीदारी के बहाने लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 26 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का माल बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिल्हा स्थित शिवशंकर ज्वेलर्स के संचालक मनोहर जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से लगातार कीमती जेवरात गायब हो रहे हैं. शक के आधार पर जब CCTV फुटेज खंगाले गए, तो पता चला कि कुछ महिलाएं, जो पिछले 2-3 साल से दुकान में खरीदारी के बहाने आती थी. चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही थी.
मुखबिर की खबर पर जब यह गिरोह दोबारा चोरी की नीयत से दुकान के पास आया. तो पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को धर दबोचा. पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल की.
सोने के आभूषण – करीब 23 तोला
चांदी के आभूषण – करीब 1.6 किलो
नकद राशि – ₹4,47,000
कुल जब्ती – ₹26,83,230
प्रयुक्त वाहन – 2 कारें
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, एसीसीयू निरीक्षक अजहर, और उनकी टीम के बलराम विश्वकर्मा, संतोष मरकाम, सुमन कश्यप, अविनाश कश्यप, बोधू कुम्हार, महिला आरक्षक जिवंती भगत और सुनीता पाटले ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई.
गिरफ्तार आरोपी
संजना साहू उर्फ रेखा तिवारी उम्र 36 साल पति संजू तिवारी
सीमा साहू उम्र 30 साल पति गोलू साहू
अनिता साहू उम्र 25 साल पति कोमल साहू
कोमल साहू उम्र 26 साल पिता सुखराम साहू
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



