मुंह में कपड़ा ठूस कर उतारा मौत के घाट, सबुत छुपाने नहर में फेंकी नग्न लाश, गुप्तांगों पर भी चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी

Killed by stuffing cloth in mouth, threw naked body in canal to hide evidence, injury marks on private parts too, sensation spread in the area

मुंह में कपड़ा ठूस कर उतारा मौत के घाट, सबुत छुपाने नहर में फेंकी नग्न लाश,  गुप्तांगों पर भी चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी

महासमुंद : महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा में 11 सितम्बर को बडी नहर में तैरती हुई लाश मिली थी. मामले की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है. यह मामला महासमुंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीमचा के बड़े नहर में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोटवार लक्ष्मी नारायण मानिकपुरी ने पुलिस को लाश मिलने की खबर दी कि 11 सितम्बर 2025 को सुबह करीब 7 बजे ग्राम बेमचा के बड़ी नहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पानी में तैर रही है. मृतक के शारीर में एक भी कपड़े नहीं है. खबर पर पुलिस मर्ग इंटीमेशन कायम कर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया.
जांच में पाया गया कि अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 30-35 साल की के मुंह में कपड़ा ठुसकर चेहरे, गले वऔरगुप्तांग में वार कर चोट पहुंचाया गया. जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को पानी में फेंक दिया.
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1)-BNS, 238-BNS के तहत जुर्म कायम किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t