जमीन विवाद ने लिया हिंसक रुप, लाठी-डंडों से हमला कर अधेड़ की हत्या, खूनी खेल में नाबालिग लड़की समेत पांच घायल

Land dispute took a violent turn, middle aged man killed by attacking with sticks, five including a minor girl injured in the bloody game

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रुप, लाठी-डंडों से हमला कर अधेड़ की हत्या, खूनी खेल में नाबालिग लड़की समेत पांच घायल

बिलासपुर/तखतपुर : तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भीमपुरी पंचायत में जमीन विवाद ने शुक्रवार रात को हिंसक रुप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में 56 साल के अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक नाबालिग लड़की समेत चार अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर पंचायत में साधे लाल नवरंग उम्र 56 साल पर विरोधी पक्ष के लोगों ने लाठी और लोहे के रॉड से हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. संघर्ष के दौरान दूसरे पक्ष की एक नाबालिग लड़की भी बुरी तरह घायल हो गई. जिसे अन्य चार घायलों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह विवाद जमीन के बंटवारे को लेकर था. जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं इलाके में तनाव के हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB