CG News : मैट्स कॉलेज रायपुर में 1000 रुपए फीस जमा ना कर पाने पर MBA के छात्र को नहीं देने दिया एग्जाम...

CG News : मैट्स कॉलेज रायपुर में MBA FINANCE का पढ़ाई कर रहा छात्र शेख रिज़वान क़ुरैशी  PROGRAM - एम.बी.ए.फाइनेंस एन.एच.आर. चतुर्थ सेमेस्टर  ATKT - 1ST QUANTATIVE METHODS रोल नंबर - MU22MBA037 हैं. फीस जमा नहीं करने पर एग्जाम नहीं देने दिया

CG News : मैट्स कॉलेज रायपुर में 1000 रुपए फीस जमा ना कर पाने पर MBA के छात्र को नहीं देने दिया एग्जाम...

CG News : मैट्स कॉलेज रायपुर में MBA FINANCE का पढ़ाई कर रहा छात्र शेख रिज़वान क़ुरैशी  PROGRAM - एम.बी.ए.फाइनेंस एन.एच.आर. चतुर्थ सेमेस्टर  ATKT - 1ST QUANTATIVE METHODS रोल नंबर - MU22MBA037 हैं. फीस जमा नहीं करने पर एग्जाम नहीं देने दिया गया। मैट्स कॉलेज रायपुर में छात्र का बैक लगा था जिसका फीस 1700 रूपये था जो नवम्बर 2023 के माह में भरना था लेकिन कुछ कारण वजह से नहीं भर पाया था. 

08 जनवरी 2024 को छात्र शेख रिज़वान क़ुरैशी एग्जाम दिलाने मैट्स कॉलेज रायपुर गया तब छात्र को बोला गया की आपका फीस बाकि है जिसका लेट फीस 3000 रूपये जमा करना होगा जो फीस के साथ 4700 रूपये हो जाता है. जिस पर छात्र का कहना है की इतना पैसा देने में वह अभी असमर्थ है नहीं दे सकता और अनुरोध करके एग्जाम दिलाने बैठ गया|

जिसके पश्चात छात्र को एग्जाम कक्ष से उठाकर बाहर निकाल दिया गया की आप पहले फीस जमा करके आओ. छात्र ने बहुत ज्यादा अनुरोध किया की उसे एग्जाम दिलाने दिया जाये तब छात्र को कहाँ गया की जाकर वाइस चांसलर से मिल लो और बात कर लो तब तक एग्जाम चालू हो गया. छात्र ने वाइस चांसलर से जाकर मिला अनुरोध किया तब वाइस चांसलर ने बोला की 1000 रूपये कम हो सकता है बाकि 3700 रूपये आपको जमा करना पड़ेगा. जिसमे से छात्र शेख रिज़वान क़ुरैशी ने 2700 रूपये ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर दिया और पुनः 1000 रूपये जमा करने का प्रयत्न किया लेकिन कुछ सर्वर या नेटवर्क की त्रुटी के वजह से नहीं हो पाया.

फिर छात्र ने अकाउंट डिपार्टमेंट में जाकर अपना समस्या बताया की 1000 रूपये रूपये जमा करने में प्रोब्लम आ रहा और छात्र ने अनुरोध किया की उसे एग्जाम दिलाने दिया की अनुमति दे दिया जाये फिर बाकि का 1000 रूपये जमा कर देगा. जिस पर छात्र को साफ शब्दों में मना कर दिया गया की आपका पूरा फीस जमा नहीं हुआ है आपको एग्जाम देने नहीं दिया जायेगा. एग्जाम में बैठने से मना कर दिया गया फिर भी छात्र द्वारा बहुत ज्यादा अनुरोध किया और बताया की मेरा लास्ट समेस्टर बचा है और डिग्री भी है पैसा जमा कर दूंगा करके अनुरोध किया गया. 

तब तक बहुत समय निकल गया था फिर भी छात्र ने हिम्मत नहीं हारा और रजिस्टार सर के पास जाकर अनुरोध किया की एग्जाम में बैठने की अनुमति दिया जाये. लेकिन रजिस्टार सर ने भी मना कर दिया की समय एक घंटा से ज्यादा हो गया आपको अनुमति नहीं मिलेगा सकता. इस तरह से छात्र को 1000 रूपये के लिये एग्जाम दिलाने से गुमराह करके एग्जाम देने नहीं दिया गया.