विधायक राजेश मूणत ने मीडिया सिटी में 20 लाख 35 हजार रुपये में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर दी शानदार सौगात

MLA Rajesh Munat inaugurated the newly constructed community building in Media City at a cost of Rs. 20 lakh 35 thousand and gave a wonderful gift

विधायक राजेश मूणत ने मीडिया सिटी में 20 लाख 35 हजार रुपये में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर दी शानदार सौगात

रायपुर : रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के तहत आने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरु वार्ड नम्बर 2 के अंतर्गत मीडिया सिटी में पहुंचकर रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद में 20 लाख 35 हजार रुपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए नगर निगम महापौर मीनल चौबे,  सभापति सूर्यकान्त राठौड़, लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, पंडित जवाहर लाल नेहरु वार्ड नम्बर 2 के पार्षद भगतराम हरवंश, मीडिया सिटी रहवासी संघ के अध्यक्ष पत्रकार प्रेम पाठक, रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मीडिया सिटी के रहवासी रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष बृजेश चौबे, पत्रकार संजय शुक्ला, सुशील अग्रवाल, दान सिंह देवांगन, संजीव वर्मा, चन्दन साहू, भोलाराम सिन्हा, अजित परमार, विजय मिश्रा, कौशल तिवारी, सुश्री सगुप्ता सीरीन, छायाकार संतोष साहू, मीडिया सिटी के रहवासी वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधियों, महिलाओं, नवयुवकों, बच्चों सहित नगर निगम जोन 8 कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और बड़ी तादाद में नगर के सामाजिक कार्यकर्त्ताओं की मौजूदगी में शानदार सौगात दी.
मीडिया सिटी रहवासी संघ के अध्यक्ष पत्रकार प्रेम पाठक सहित संघ के सभी संचालकगणों, मीडिया प्रतिनिधियों, रहवासीगणों ने मीडिया सिटी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने के लिए मीडिया सिटी में पहुंचने पर रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल, जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद भगतराम हरवंश का बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया.
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने मीडिया सिटी में नवीन सामुदायिक भवन का पूर्ण सदुपयोग करने और इसके अच्छे संचालन के लिए सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील सभी रहवासियों, मीडिया प्रतिनिधियों, उनके परिवारजनों से की है. ताकि सबके सहयोग से नया सामुदायिक भवन सभी रहवासियों के लिए लम्बे समय तक उपयोगी बना रह सके.पण्डित जवाहर लाल नेहरु वार्ड पार्षद भगतराम हरवंश ने नगर निगम जोन 8 के अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरु वार्ड क्रमांक 2 में रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद से नवीन सामुदायिक भवन मीडिया सिटी में बनवाये जाने पर सभी वार्डवासियों की तरफ से  से रायपुर विधायक राजेश मूणत महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल, जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर सहित मीडिया सिटी रहवासी संघ अध्यक्ष पत्रकार प्रेम पाठक, रहवासी संघ के संचालक गणों, मीडिया प्रतिनिधियों, रहवासियों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB