एक्शन मोड में विधायक रोहित साहू, सड़क पर उतरे MLA, अवैध रेत माफियाओं पर देर रात बड़ी कार्रवाई, हाईवा और चेन माउंटेड मशीन जब्त

MLA Rohit Sahu in action mode, MLA came on the road, big action late night against illegal sand mafia, Hiva and chain mounted machine seized

एक्शन मोड में विधायक रोहित साहू, सड़क पर उतरे MLA, अवैध रेत माफियाओं पर देर रात बड़ी कार्रवाई, हाईवा और चेन माउंटेड मशीन जब्त

गरियाबंद/राजिम : अवैध रेत खनन को लेकर विधायक रोहित साहू ने देर रात बड़ा एक्शन लिया. बिदोरा/फिंगेश्वर क्षेत्र से रेत से भरी एक हाईवा गुजर रही थी. तभी कार्यक्रम से लौटते वक्त विधायक ने खुद वाहन रुकवाया और मौके का जायजा लिया. उन्होंने कलेक्टर भगवान सिंह उइके से मोबाइल पर बात कर माइनिंग अधिकारी को मौके पर बुलाया और कार्यवाही करवाई.
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए राजिम विधायक रोहित साहू खुद सड़क पर उतर आए. देर रात 12 बजे ग्राम बोरसी के पास विधायक ने अवैध रेत से भरी दो हाइवा वाहनों को बीच सड़क में रोक लिया. खबर मिलते ही राजिम एसडीएम और फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे. विधायक ने दोनों वाहनों को पुलिस के हवाले किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए.
विधायक साहू के निर्देश पर पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को बिदोरा/फिंगेश्वर क्षेत्र स्थित सुखा नदी पर दबिश दी. इस दौरान अवैध खनन में लगी एक नाग चेन माउंटेड मशीन जब्त कर फिंगेश्वर थाने में खड़ी कराई गई. इसके अलावा रेत से भरी एक हाईवा भी जब्त की गई. जबकि दूसरी हाईवा का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने फरार चालक को पकड़ने की कार्यवाही शुरु कर दी है.
विधायक रोहित साहू ने साफ कहा कि “मेरे विधानसभा क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. रेत माफ़ियाओं और उनके सहयोगियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही होगी. हाईवा चालक और मालिक के खिलाफ फौरन FIR दर्ज होगी. जो लोग सरकार और जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे. उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.”
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जिले में लगातार अवैध रेत उत्खनन और चोरी की शिकायतें मिल रही थीं. विधायक की पहल पर चलाए गए इस संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है. अधिकारी भी मानते हैं कि इस तरह की सख्त कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी और अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t