कुरुद के पास बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और ट्रैक्टर को मारी जोरदार ठोकर, हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत, चार लोग घायल
Major accident near Kurud, a speeding car hits a scooter and a tractor, one woman dies on the spot, four people injured in the accident
धमतरी : शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 30 (NH-30) पर कुरुद थाना क्षेत्र के बिरेझर चौकी अंतर्गत कोड़ेबोड़ गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना की खबर के बाद मौके पर पहुंची बिरेझर चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना बिरेझर चौकी क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने कोड़ेबोड़ गांव के पास पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी. फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
बता दें कि इस सड़क हादसे में कार सवार संध्या देवांगन उम्र 50 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बिरेझर चौकी पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



