रिहा होने के बाद फिर विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ FIR दर्ज, देवेंद्र, सुबोध, ढेबर, आकाश समेत 13 नेताओं के खिलाफ एक्शन
After being released, FIR registered again against MLA Devendra Yadav, action against 13 leaders including Devendra, Subodh, Dhebar, Akash
रायपुर : सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए विधायक देवेंद्र यादव की अब भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दरअसल करीब 6 महीने के बाद विधायक देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए. इस दौरान उनके समर्थकों और कांग्रेस नेताओं ने ने सेंट्रल जेल के बाहर सड़क पर जश्न मनाना शरु कर दिया. जिस वजह से काफी जाम की स्थिति बन गई थी. इसी मामले को लेकर गंज थाना के BNS की धारा 126(2), 3(5) तलक तहत विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
इन 13 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज
देवेन्द्र यादव
सुबोध हरितवाल
शांतनु झा
आकाश शर्मा
शोएब ढेबर
अतीक मेमन
फराज
फरदीन खोखर
अनवर हुसैन
शेख वसीम
नीता लोधी
बाबी पांडे
शिबली मेराज खान
अपनी रिहाई के दूसरे दिन देवेंद्र यादव दिल्ली पहुंचे और वहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की. देवेंद्र यादव ने इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “192 दिनों की जेल यात्रा के बाद आज नई दिल्ली में हमारे नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी से मुलाकात की. बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, देश से नफरत की राजनीति को खत्म करने का जो बीड़ा आपने उठाया है, वही मेरा आदर्श है. आज देशभर में किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित, महिलाएं और युवा अपने अधिकारों से वंचित किए जा रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उनके हक की लड़ाई लड़ी है और आगे भी आपके नेतृत्व में यह न्याय की लड़ाई जारी रहेगी.”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



