रेलवे स्टेशन के बाहर गांजे तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तलाशी के दौरान गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, 6 लाख का 13 किलो गांजा बरामद, मचा हड़कंप
Major action against marijuana smuggling outside the railway station; girlfriend and boyfriend arrested during search; 13 kg of marijuana worth 6 lakh rupees recovered, causing panic.
रायपुर : राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुढ़ियारी थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में एक प्रेमी-प्रेमिका को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 156 ग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं. जिसकी कुल कीमत करीब 6 लाख 77 हजार 800 रुपये बताई जा रही है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर स्थित पार्किंग में एक महिला और पुरुष के बैग में गांजा होने की खबर मिली. इस खबर के मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा ने टीम को कार्रवाई के निर्देश दिया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गुढ़ियारी पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजेंद्र प्रसाद और हेमलता कैवर्त्य बताया.
पुलिस टीम ने जब उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा भरा हुआ मिला. कड़ी पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे के प्रेमी-प्रेमिका हैं और ओडिशा के खरियार रोड से गांजा लाकर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में तस्करी करने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 114/2026, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र प्रसाद उम्र 29 साल निवासी ग्राम मोचारा खास, थाना सैनी, जिला कौशांबी (उत्तरप्रदेश) और हेमलता कैवर्त्य उम्र 30 साल निवासी ग्राम कारगिरोड, थाना कोटा, जिला बिलासपुर शामिल हैं. जो वर्तमान में प्रयागराज में रह रही थी.
कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आपस में प्रेमी-प्रेमिका बताने के साथ-साथ गांजा को खरियार रोड से लाकर प्रयागराज तस्करी करना बताया गया है. दोनों आपस में प्रेमी-प्रेमिका हैं और पुलिस से बचने के लिए पति-पत्नी बनकर यात्रा करते थे.
जिस पर टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 किलो 156 ग्राम गांजा और 2 नग मोबाइल फ़ोन जुमला कीमत करीब 6,77,800/- रूपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 114/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और तस्करी नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी
राजेंद्र प्रसाद पिता रामबहादुर उम्र 29 साल निवासी ग्राम मोचारा खास थाना सैनी जिला कौशांबी उत्तरप्रदेश
हेमलता कैवर्त्य पति देवकुमार कैवर्त्य उम्र 30 साल निवासी ग्राम कारगिरोड थाना कोटा जिला बिलासपुर हाल पता थाना धूमनगंज जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



