सीएसईबी के ट्रांसफार्मर यार्ड और कृष्णा सॉल्वेंट राइस मिल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, जान बचाकर भागे लोग, लाखों का नुकसान

Massive fire broke out in CSEB transformer yard and Krishna Solvent Rice Mill created panic, people ran to save their lives, loss worth lakhs

सीएसईबी के ट्रांसफार्मर यार्ड और कृष्णा सॉल्वेंट राइस मिल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, जान बचाकर भागे लोग, लाखों का नुकसान

सीएसईबी के ट्रांसफार्मर यार्ड में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग

राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के कैलाश नगर स्थित बिजली ऑफिस के यार्ड में रखे ट्रांसफार्मर में शाम को भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक के बाद एक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होते गए. स्थानीय लोगों की खबर पर दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
मिली जानकरी के मुताबिक बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में लगी इस आग से लाखों रुपए के ट्रांसफार्मर जल गए हैं. इस भीषण आगजनी के चलते विभाग को बड़ा नुकसान हुआ है. आग की लपटे इतनी भयावह थी कि करीब 2 किलोमीटर दूर से भीषण धुंआ दिखाई दे रहा था. बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर यार्ड में लगी आग इतनी भयावह थी कि लोग मोहल्ला छोड़कर भागने लगे.
आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने कहा कि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है. आग लगने से ट्रांसफार्मर का नुकसान हुआ है. कैलाश नगर स्थित विद्युत मंडल के यार्ड में करीब 30-35 ट्रांसफार्मर रखे होते हैं. इन ट्रांसफॉर्मर में ही आग लगी थी. इस आगजनी के पीछे का वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है.
यहां निवासरत सेमबाई और नजमा खान का कहना है कि ट्रांसफार्मर के फूटने की आवाज आ रही थी. वहीं बाहर निकाल के देखने पर भयंकर धुआं दिखाई दे रहा था. सभी अपनी जान बचाकर भागने लगे. उन्होंने कहा कि इस आग की दहशत इतनी थी कि सभी मोहल्ला छोड़कर भाग रहे थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

कृष्णा सॉल्वेंट राइस मिल में लगी भीषण आग

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र के कृष्णा सॉल्वेंट राइस मिल में भीषण आग लग गई है. आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है.
इस आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. आग लगने की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है. आपको बता दें इससे पहले भी यहां आग लग चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI