पोते ने दी दादी की बलि, पहले त्रिशूल से हमला कर की बेरहमी से किया कत्ल, फिर शिवलिंग पर चढ़ाया खून, इलाके में दहशत का माहौल, हिरासत में आरोपी

Grandson sacrificed his grandmother first attacked her with a trident and brutally murdered her then offered blood on Shivling atmosphere of panic in the area accused in custody

पोते ने दी दादी की बलि, पहले त्रिशूल से हमला कर की बेरहमी से किया कत्ल, फिर शिवलिंग पर चढ़ाया खून, इलाके में दहशत का माहौल, हिरासत में आरोपी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. लेकिन अब भी अंधविश्वास की जकड़ से प्रदेश खुद को मुक्त नहीं कर पाया है. अंधविश्वास का एक और दिल दहला देने वाला मामला दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदकट्ठी से सामने आ रहा है. यहां एक पोते ने अपनी दादी को त्रिशूल से मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और दादी के ही खून से भगवान शिव का अभिषेक कर दिया. खबर पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक दादी रुक्मणी गोस्वामी उम्र 77 साल और उसका पोता गोविंद गोस्वामी अकेले ही एक साथ घर में रहते थे. शनिवार देर शाम होते-होते पोता गोविंद गोस्वामी अपनी दादी के पास पहुंचा. अच्छे से बातचीत की और उसके बाद त्रिशूल उठाकर दादी के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे मौके पर ही दादी रुक्मणि गोस्वामी की मौत हो गई.
उसके बाद दादी के रक्त को लेकर वह शिव मंदिर पहुंचा, जहां जाकर शिवलिंग के ऊपर उसी खून से अभिषेक कर दिया और उसके बाद खून कम पड़ने पर खून निकालने के लिए गोविंद ने इस त्रिशूल से खुद को भी चोट पहुंचाने की कोशिश की.
इस मामले की खबर मिलने पर नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. और दादी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तो वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस के द्वारा पड़ोस के लोगों से गोविंद गोस्वामी के दिमागी हालत को लेकर भी पूछताछ की जा रही है.
वहीं नंदिनी टी आई मनीष शर्मा ने कहा कि पोते ने दादी की त्रिशूल से मारकर हत्या कर दी. उसके बाद शिवलिंग पर खून चढ़ाया. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. आरोपी खुद को बड़ा शिव भक्त बताता है और उसने खून से “श्री शिवाय नमस्तुभ्यम” भी लिखा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb