मंत्रीजी ने अश्लील डांस को बताया कला!, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को मिनिस्टर के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा महंगा, FIR दर्ज, गिरफ्तारी की मांग

Minister calls obscene dance an art! Social media influencer's comments against the minister cost her dearly, FIR filed, arrest sought

मंत्रीजी ने अश्लील डांस को बताया कला!, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को मिनिस्टर के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा महंगा, FIR दर्ज, गिरफ्तारी की मांग

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के मंत्री रामविचार नेताम के एक बयान का विरोध करना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भारी पड़ गया. मंत्री के समर्थन वाले बयान के खिलाफ टिप्पणी करने पर इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ एक साथ 8 थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है. जिससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सत्ता के दुरुपयोग को लेकर बहस तेज होते हुए चर्चा का विषय बन गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी को सूरजपुर जिले के वन विभाग के रेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में मंच पर लड़कियों का अश्लील डांस दिखाई दे रहा था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा था कि “कला का दायरा बहुत व्यापक है, क्या सिर्फ सीताराम-सीताराम का जाप करना ही कला है?” उनके इस बयान को कई लोगों ने अश्लीलता का समर्थन बताया.
इसी संदर्भ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो ने मंत्री के बयान की आलोचना करते हुए टिप्पणी की थी. इसके बाद  मंत्री जी के समर्थकों ने अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई. जिसके बाद आकांक्षा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. इस घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सत्ता से सवाल करना जुर्म बनता जा रहा है. विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने इसे असहमति की आवाज दबाने की कोशिश बताया है. जबकि प्रशासन का कहना है कि मामला कानून के तहत दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB