मारुति वैन पेड़ से टकराई, ड्राइवर की मौत, बारात जाते समय दर्दनाक हादसा, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, 5 बाराती घायल

Maruti van collided with a tree, driver died, tragic accident while going to the wedding procession, vehicle badly damaged, 5 baraatis injured

मारुति वैन पेड़ से टकराई, ड्राइवर की मौत, बारात जाते समय दर्दनाक हादसा, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, 5 बाराती घायल

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में ओमनी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां घायलों का इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर में शुक्रवार को रुनियाडीह से नवाबांध कुंवरपुर बारात में जा रही मारुति ओमनी वैन पासन नाला के पास पेड़ से टकरा गई. हादसे में वाहन ड्राइवर रामेश्वर राजवाड़े उम्र 36 साल की मौके पर ही मौत हो गई. राजवाड़े रुनियाडीह गांव का रहने वाला था. कार में सवार अन्य पांच बाराती भी घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी. सभी घायलों को पहले विश्रामपुर अस्पताल ले जाया गया. घायलों में से दो की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB