क्रिप्टो और शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, 26 लोगों को ठगने वाला छठवीं पास आरोपी कुलदीप गिरफ्तार
Kuldeep, a sixth-grade pass, who duped 26 people of crores of rupees by promising high profits in crypto and share trading, was arrested.
रायपुर : क्या आप सोच सकते हैं कि छठवीं पास युवक, 2 दर्जन लोगों से करोड़ों की ठगी को अंजाम दे सकता है? लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा हुआ है. रायपुर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में करोड़ों की ठगी को अंजाम देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. ये युवक सिर्फ छठवीं पास है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के अमित दास नामक व्यक्ति ने राजधानी के थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि साल 2021-22 में आरोपी कुलदीप भतपहरी से उसकी जान पहचान हुई जिसने खुद को शेयर मार्केट, IPO, NSE, MSEI, CDSL से जुडा निवेश और सलाहकार बताया. आरोपी ने अमित दास और उसके भाई रोहित दास से IPO, NSE, MSEI, CDSL में मासिक के.बी. प्लान के नाम पर निवेश करने पर ज्यादा फायदा और मासिक ब्याज देने का झांसा देकर ऑनलाइन और नगद कुल 15,60,004 रुपए ले लिए. इसके बाद आरोपी ने कुछ महीने तक तो ब्याज दिया लेकिन दिसंबर 2024 में फरार हो गया.
आरोपी युवक 26 लोगों से कुल 1,35,14,000 रुपए की ठगी की और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. आरोपी युवक की पहचान कुलदीप भतपहरी के रुप में हुई है. आरोपी के कब्जे से 1 कम्प्यूटर सिस्टम, 1 लैपटॉप और 2 नग मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी पहले भी इसी तरह की ठगी के मामले में थाना टिकरापारा से जेल में रह चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



