सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने लगाया लाखों गबन करने का गंभीर आरोप, जल्द कार्यवाही नहीं किया गया तो चक्का जाम करने की दी चेतावनी

Villagers made serious allegation against the Sarpanch of embezzling lakhs warned of blocking the road if action was not taken soon

सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने लगाया लाखों गबन करने का गंभीर आरोप, जल्द कार्यवाही नहीं किया गया तो चक्का जाम करने की दी चेतावनी

धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक की ग्राम राकडीह सरपंच पर ग्रामीणों ने लाखों का पैसा गबन करने का गंभीर आरोप लगाया. ग्रामीण जन आक्रोश में आते हुए जिला प्रशासन से शिकायत करने पहुंच कर कहा कि अगर सरपंच पर जल्द कार्यवाही नहीं किया गया तो चक्का जाम करने की चेतावनी दी.
मिली जानकारी के मुताबिक राकाडीह सरपंच पर मधुबन मेला में अवैध तरीके से वसूली करने की बात कही जा रही है. जिनमें 8 लाख 44 हजार रुपए को गलत तरीका से वसूल कर पैसा को गबन करने की बात ग्रामीण कर रहे हैं.
इसके साथ ही मधुबन प्रवेश गेट के लिए 7 लाख 44 हजार रुपए चेक के जरिए सरपंच को मिले थे. लेकिन सरपंच खेमलता अनिल साहू के द्वारा गबन कर दिया गया गेट निर्माण का काम नहीं किया गया. उस गबन पैसे को गेट बनवाने में खर्च करे या फिर सरकार को दे दे.
ग्रामीणों ने बताया की अगर सरपंच के खिलाफ 420 के तहत कार्यवाही नहीं किया गया तो ग्राम में जन आक्रोश है. चक्का जाम करने की बात कही जा रही है. इधर जिला के अपर कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आवेदन को कार्यवाही के लिए एस डी एम को भेज दे गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb