पैसों के लेनदेन-पुरानी रंजिश में हत्या, नंगा कर सड़कों पर घुमाया, धारदार हथियार से उतरा मौत के घाट, पत्नी बोली- पुलिस ध्यान देती तो बचा लेती

Murder over money transactions and old rivalry, paraded naked through the streets, killed with a sharp weapon, wife says police would have saved her.

पैसों के लेनदेन-पुरानी रंजिश में हत्या, नंगा कर सड़कों पर घुमाया, धारदार हथियार से उतरा मौत के घाट, पत्नी बोली- पुलिस ध्यान देती तो बचा लेती

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार रात संतोष आचार्य नाम के एक शख्य की पैसों के लेनदेन और पुरानी रंजिश को लेकर 8 लोगों ने मिलकर बेरहमी हत्या कर दी. हमलावरों ने पहले गैस कटर से घर का लोहे का दरवाजा काटा. फिर संतोष को बाहर निकाला. फिर उसके कपड़े उतारकर सड़कों पर नंगा करके घुमाया और बारी-बारी से उसे बुरी तरह पीटा. हमलावरों ने उसे सदर बाजार ले जाकर धारदार हथियार और पत्थर से भी मारा.
इसके बाद करीब रात के 3 बजे संतोष को दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सभी 8 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
संतोष आचार्य उम्र 47 साल दुर्ग के शीतला नगर का रहने वाला था. उसके साथ उसकी पत्नी रानी सोनी और तीन बेटियां भी रहती थी. लेकिन चार महीने पहले उसकी पत्नी रानी सोनी और अपनी बेटियों के साथ वार्ड नंबर 6 स्थित अपने मायके चली गई. पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसके पति ज्यादा ही शराब पीने लगे थे. इस वजह से उनका बाहर के लोगों से आए दिन विवाद होता था. इसी बात से नाराज होकर वो बेटियों के साथ अपने मायके चली गई थी.
7 नवंबर को दुर्ग कोतवाली में प्रथम सोनी (पिता चैतराम सोनी) ने संतोष आचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि 7 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे वे गांधी चौक के पास राम मंदिर के पास खड़े थे. तभी संतोष आचार्य आया और बिना वजह वो उन्हें गालियां देने लगा. जब उन्होंने गालियां देने से रोकने की कोशिश की तो संतोष ने धमकी दी. आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा, और फिर मेरे चेहरे पर थप्पड़ मारा. घटना के वक्त नितेश सोनी और मयंक सोनी भी मौजूद थे.
दोपहर में संतोष के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद शाम को करीब 4 बजे संतोष और प्रथम के बीच फिर विवाद हुआ. पत्नी रानी सोनी ने बताया कि शाम 4 बजे उनके पति ने उन्हें कॉल किया और बताया कि कुछ लोग उन्हें चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ रहे हैं.
रानी ने अपने पति को समझाया कि घर में रहो. पुलिस आएगी तो वे तुम्हें सुरक्षित लेकर जाएगी. लेकिन रात में उन्हें नहीं पता कि उन लोगों ने उनके पति को खोज लिया. घर का दरवाजा लोहे का है जो बंद था. जिसे गैस कटर से काटकर 15-20 लोगों ने उनके पति को बाहर निकाला.
फिर उनके पति को नंगा करके मारा और पूरे क्षेत्र में घुमाया. इसके बाद उन्हें सदर बाजार भी ले गए और जब तक उनके प्राण नहीं निकल गए. तब तक उन्हें मारते रहे. उस समय उनके पति अकेले शीतला नगर स्थित अपने घर में थे.
 इस मामले में पुलिस ने चैतराम सोनी, मनीष, दादू, शिव समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे. जिन्हें बाद में पुलिस पकड़कर थाने ले आए. सभी से पूछताछ की जा रही है.
दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया है कि हत्या पैसे के लेन-देन के विवाद के कारण हुई. मामले में और पूछताछ जारी है. पुलिस ने जांच शुरु कर दी है और जांच अधिकारी घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं.
पत्नी रानी ने बताया कि उसके पति संतोष इन दिनों ज्यादा शराब पीने लगे थे. जिससे अक्सर उनकी लड़ाई होने लगी थी. तीन-चार दिन पहले ही उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके पति को गिरफ्तार कर लिया जाए. क्योंकि वह बहुत ज्यादा ड्रिंक करने लगे थे. उनकी लड़ाई अब बाहर सड़कों पर होने लगी थी. क्योंकि वह लोगों को ब्याज पर पैसा देते थे. लेकिन कोई भी पैसा वापस नहीं करता था.
रानी ने बताया कि वह हमेशा लोगों की मदद करते थे और थोड़ा-थोड़ा पैसा वसूल करते थे. बार-बार लड़ाई होने के कारण रानी ने पुलिस से तीन-चार बार कहा था कि उन्हें पकड़ कर अंदर भेज दिया जाए. पुलिस की गाड़ी भी कई बार उनके घर आई. लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं गया. रानी ने बताया कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो कोई न कोई उन्हें मार डालेगा. लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. आज उसी वजह से उनकी हत्या कर दी गई. संतोष के पिता वेंकट ने बताया कि मेरे तीन लड़के, दो लड़की है. संतोष सबसे बड़ा बेटा है. ये 25 साल पहले लव मैरिज करके अलग हो गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t