अज्ञात वाहन की ठोकर से दो बाइक सवारों में एक की मौत, दूसरा गंभीर, गरियाबंद से 12 किमी दूर बारुक-चिंगरापगार मोड़ के पास हुआ हादसा

Two bike riders were hit by an unknown vehicle, one dead and the other seriously injured. The accident occurred near the Baruk-Chingrapar turn, 12 km from Gariaband.

अज्ञात वाहन की ठोकर से दो बाइक सवारों में एक की मौत, दूसरा गंभीर, गरियाबंद से 12 किमी दूर बारुक-चिंगरापगार मोड़ के पास हुआ हादसा

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा गरियाबंद से करीब 12 किलोमीटर दूर बारुक-चिंगारपगार मोड़ के पहले नेशनल हाइवे पर शाम 7 बजे हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक बाइक से जा रहे थे. तभी किसी अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर घायल हालत में दोनों को देखा और फौरन इसकी खबर पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी. खबर मिलते ही थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने देखा कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी. जबकि दूसरा नाजुक हालत में सड़क पर पड़ा तड़प रहा था. घायल को जिला अस्पताल लाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
चश्मदीदों के मुताबिक किसी बड़ी गाड़ी ने पीछे से बाइक सीडी डिलक्स को टक्कर मारी थी. जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. मृतक और घायल दोनों की उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t