नारायणपुर मुठभेड़ अपडेट: जवानों ने 40 नक्सलियों को किया ढेर, 8-8 लाख के दो इनामी नक्सली भी शामिल, हथियारों का जखीरा बरामद
Narayanpur encounter update Soldiers killed 40 Naxalites two Naxalites carrying a reward of Rs 8 lakh each were also included a cache of weapons recovered
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमा क्षेत्र ओरछा थाने के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच जंगल में शुक्रवार शाम एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत 40 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. पिछले 11 दिन में यह तीसरी मुठभेड़ है. इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ, राज्य पुलिस बल संयुक्त टीम के 400 जवान शामिल थे. इस मुठभेड़ में कई इनामी नक्सली मारे गए हैं.
नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में अब तक 36 के शव बरामद कर लिए गए हैं. इलाके में सघन सर्चिंग अभियान जारी है.
बताया गया है कि नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार और दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी समरूथिक राजानाला, डीएसपी प्रशांत देवांगन और डीएसपी राहुल ऊईके घटना स्थल पर मौजूद हैं. जवानों के मोर्चे से लौटने के बाद घटना की जानकारी विस्तार से दी जाएगी.
जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों के इस अभियान को इस साल का सबसे कामयाब एंटी नक्सल ऑपरेशन माना जा रहा है. मारे गए नक्सलियों में मोस्टवांटेड डीव्हीसीएम नीति और डीव्हीसीएम कमलेश नक्सली कमलेश भी शामिल है. इन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था.
सबसे पहले सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर हुई मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली. इसके बाद आंकड़ा बढ़ा और 36 तक पहुंच गया और अब 40 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली है. पुलिस ने बताया कि नक्सलियों की बटालियन नंबर 6 का तकरीबन खात्मा कर दिया गया है.
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच दोपहर से ही मुठभेड़ जारी है.
एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने कहा कि 36 नक्सलियों के शवों को मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया है. मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और एक एसएलआर (सेल्फ-लोडिंग राइफल) समेत हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया.
इस मुठभेड़ के बाद इस साल अब तक दंतेवाड़ा और नारायणपुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 185 से ज्यादा नक्सलियों को मारा गया है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है. उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं. नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है. प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है.
मुख्यमंत्री साय ने जवानों के साथ किया संवाद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसी दौरान आज बीजापुर प्रवास के दौरान विश्रामगृह में आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली हिंसा से पीड़ित युवाओं से संवाद किया. ये युवा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत पुलिस विभाग में भर्ती होकर माओवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री साय ने नक्सल संगठन को छोड़कर पुनर्वास नीति से लाभान्वित होने वाले युवाओं से मिलकर खुशी जताई और कहा कि बस्तर अब शांति की ओर अग्रसर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
उप मुख्यमंत्री नक्सली हमले में घायल जवान से मिलने देर रात पहुंचे नारायणा हॉस्पिटल
रायपुर : नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान रामचंद्र यादव से मिलने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देर रात राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने घायल जवान से उनका हालचाल जाना. उप मुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवान से घटना की जानकारी भी ली.
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ में 28 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है. सुबह सर्चिंग किया जाएगा संभवत दो-तीन नक्सलियों के शव और बरामद हो सकते हैं. आज तक के नक्सल ऑपरेशन में जो कांकेर में हुआ था. उससे भी बड़ा नक्सल ऑपरेशन हुआ है. बहुत बड़ी तादाद में एके-47, एसएलआर बरामद हुआ है. बहुत सारे हथियार बरामद हुए हैं. उस क्षेत्र में नक्सलियों की कमर टूट गई है. पूरी कंपनी खत्म हो गई. मैं नक्सलियों से कहना चाहता हूं कि सभी को घर पर वापस आना चाहिए. छत्तीसगढ़ की सरकार अच्छी सरेंडर पालिसी के साथ सामने आ रही है. मुख्य धारा पर सभी लौटे. बस्तर और बस्तर का जल, जंगल और जमीन बस्तरवासियो का है. उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के मार्ग पर बिछे हुए आईईडी को अब खत्म कर देना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



