घर घुसकर मारपीट, अश्लील हरकते और छेड़छाड़, नवापारा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Navapara police arrested three accused within 24 hours of entering a house and sending them behind bars for assault, obscene acts and molestation.
अभनपुर/गोबरा नवापारा : राजधानी रायपुर के अभनपुर गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में घर घुसकर मारपीट, अश्लील हरकते और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 25 और 26 दिसंबर के दरमियानी रात की है. जब पीड़िता घर में अकेली थी. तभी आरोपियों ने घर घुसकर मारपीट, अश्लील हरकते करते हुए छेड़छाड़ किया। घटना के बाद पीड़िता ने गोबरा नवापारा थाना में शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों आरोपी गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोंट के निवासी है.
आरोपी
प्रकाश सोनवानी,
डिहु सोनवानी
लालू सोनवानी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



