नवजात शिशु को बोरी में भरकर फेंका, अस्पताल में भर्ती, इलाके में फैली सनसनी, नाजायज संबंध का नतीजा होने की संभावना, मां की तलाश जारी
Newborn baby thrown in a sack, admitted to hospital, sensation spread in the area, likely to be the result of an illicit relationship, search for mother continues
धमतरी : आज के युग में भी ऐसी निर्दयी मां होती है जो अपने जिगर के टुकड़े को फेंकने से परहेज नहीं करती है. इसकी ताजा मिसाल धमतरी जिले में देखने को मिली. भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम चरोटा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क में नाली के पास बोरी में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी. बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए. जिसके बाद मितानिन ने नवजात शिशु को स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 दिसंबर बुधवार की सुबह ग्राम चरोटा में नाली के पास बोरी में भरे हुए नवजात शिशु मिला. फौरन मितानिन राधा ध्रुव मौके पर पहुंची. और कोर्रा स्तिथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज करा कर ग्रामीण अध्यक्ष पारथ ठाकुर, विनोद सिन्हा, एंबुलेंस चालक धनंजय साहू की मदद से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया. जहां पर नवजात शिशु की इलाज जारी है.
खबर मिलते ही बाल संरक्षण की टीम भी पहुंच गई. इस बारे में भखारा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ जुर्म दर्ज नहीं किया गया है. बच्चे के परिजन की तलाश की जा रही है.
मितानिन राधा ध्रुव ने बताया कि उन्हें खबर मिली कि बोरी में नवजात शिशु पड़ा हुआ है. फौरन पहुंचकर पास में खड़ी महिला स्कार्फ लेकर बच्चे को लपेट कर कोर्रा स्तिथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. यहां पर नर्स के द्वारा इलाज करने के बाद एंबुलेंस से ऑक्सीजन लगाकर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया. अगर थोड़ी सी देरी होती तो बच्चे का बचना भी मुश्किल हो जाता. उन्होंने बताया कि ऐसी मां पर कार्रवाई होनी चाहिए. आशंका है कि यह नाजायज संबंध का नतीजा हो सकता है.
इस बारे में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रवि किरण शिंदे ने बताया कि सुबह करीब 7:45 बजे नवजात शिशु को लाकर भर्ती कराया गया. बच्चे का प्रसव कुछ ही घंटे पहले हुआ था. बच्चे का तापमान काफी कम था. जिसे वार्मर में रखकर इलाज किया जा रहा है.
खबर पर बाल कल्याण समिति के नोडल अधिकारी राजीव गोस्वामी, चाइल्ड हेल्पलाइन के केंद्र समन्वयक नीलम साहू और सदस्य मनीषा निषाद जिला अस्पताल पहुंचे. राजीव गोस्वामी ने बताया कि इलाज के बाद अस्पताल से बच्चे लेकर CWC में पेश किया जाएगा. उनके आदेश के मुताबिक दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर में रखा जाएगा. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



