रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए अधिसूचना का आज प्रकाशन, पांच लोग ही कर सकेंगे कक्ष में प्रवेश, 25 तक होगा नामांकन
Notification for Raipur Nagar South Assembly by election will be published today only five people will be able to enter the room nomination will be done till 25
निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए 9 उड़नदस्ता और 12 एसएसटी का हुआ गठन
रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा के लिए उप-निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है.
निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अंतर्गत निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए पुरे जिले में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. नौ उड़नदस्ता दल 12, एसएसटी और दो वीडियो अवलोकन दलों का गठन किया गया है. इनके साथ ही निर्वाचन व्यय पर कड़ी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, रायपुर द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में चार स्थैतिक नाकों की भी स्थापना की गई है. टिकरापारा थाना के अंतर्गत देवपुरी में, पुरानी बस्ती थाना के अंतर्गत भाठागांव में, आजाद चौक थाना के अंतर्गत अग्रसेन चौक में और कोतवाली थाना के अंतर्गत सुभाष स्टेडियम में ये स्थैतिक नाके स्थापित किए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
कांग्रेस ने वरिष्ठ समन्वयकों की नियुक्ति की, हरिप्रसाद, गौरव गोगोई और मोहन मारकम को मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस ने बुधवार को बीके हरिप्रसाद, गौरव गोगोई और मोहन मारकम को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एआईसीसी वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किया. पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हरिप्रसाद, गोगोई और मारकम को एआईसीसी का वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायपुर : रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए अधिसूचना का प्रकाशन आज 18 अक्टूबर को किया जाएगा. उप-निर्वाचन के लिए अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी. नामांकन दाखिल करने की आखरी तारीख 25 अक्टूबर है. 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को मतदान और 23 नवम्बर को मतगणना होगी.
नाम निर्देशन के लिए अभ्यर्थी के मात्र तीन वाहन ही नामांकन केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में प्रवेश कर सकेंगे. नाम निर्देशन के लिए जमानत की राशि अनारक्षित वर्ग के लिए दस हजार रुपए और आरक्षित (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति) वर्ग के लिए पांच हजार रुपए होगी। नाम निर्देशन के लिए अभ्यर्थी सहित कुल पांच व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बताया कि ऑनलाइन नाम निर्देशन एवं शपथ पत्र की वैकल्पिक सुविधा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई है. इसमें नामांकन पत्र एवं शपथ पत्र की प्रविष्टियां कर उनका मुद्रण कर अभ्यर्थी को नाम निर्देशन रिटर्निंग ऑफिसर के सामने व्यक्तिशः पेश करना होगा. एक अभ्यर्थी अधिकतम चार सेट नाम निर्देशन पेश कर सकता है. नाम निर्देशन पत्र के साथ अभ्यर्थी को अपना नवीनतम फोटो भी देना होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



