छत्तीसगढ़ में अब यहां संग्रहण केंद्रों में भारी अनियमितता का पर्दाफाश, 17 करोड़ का धान गायब, केंद्र प्रभारी पर गिरी गाज, फिर चूहे होंगे बदनाम!
Now in Chhattisgarh, huge irregularities have been exposed in the storage centres, paddy worth Rs 17 crore has gone missing, the centre in-charge has been punished, rats will be defamed again!
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम और महासमुंद के बाद बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां धान संग्रहण केंद्रों में भारी अनियमितता का पर्दाफाश हुआ है. जहां करोड़ों रुपये के धान के गायब होने की पुष्टि हुई है. वही संग्रहण केंद्र प्रभारी नीतीश पाठक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. जांच दल द्वारा मामले में कलेक्टर को प्रतिवेदन दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा जिला के सरदा लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र में करीब 53 हजार क्विंटल धान कम पाया गया है. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपए है. जिसे लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरु हो गई है. खाद सहकारिता मंडी इत्यादि की संयुक्त टीम ने मौके ने जाकर जांच किया है.
खाद्य अधिकारी ओंकार सिंह ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुल 53,639 क्विंटल धान कम पाया गया है. जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपए आंकी जा रही है.
इस मामले को लेकर बेमेतरा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने धान की चोरी को लेकर शासन एवं प्रशासन को आड़े हाथों लिया है और दोनों की मिलीभगत बताया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



