शिक्षक दिवस के दिन हेडमास्टर ने 7वीं के छात्रों को दोपहिया वाहन देकर भेजा नारियल लाने, मंदिर के गेट से जा टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

On Teachers Day the headmaster sent two-wheelers to class 7 students to bring coconuts the bike collided with the temple gate one dead another injured

शिक्षक दिवस के दिन हेडमास्टर ने 7वीं के छात्रों को दोपहिया वाहन देकर भेजा नारियल लाने, मंदिर के गेट से जा टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

दुर्ग/पाटन : शिक्षक दिवस के दिन पाटन के ग्राम कौही में हुए दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सातवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई. वहीं, दूसरे छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों छात्रों को स्कूल के हेडमास्टर ने अपनी बाइक से गांव में नारियल और अगरबत्ती लाने भेजा था.
मंदिर के गेट से जा टकराई बाइक
इस दौरान दोनों छात्र गांव में बने मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराए. इधर घटना की जानकारी के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है. ग्राम कौही के मिडिल स्कूल में शिक्षक दिवस पर गुरुवार को पूजा और अन्य आयोजन होना था.
सुबह 11 बजे के करीब हेडमास्टर संतोष कुमार महिलांगे ने आयोजन के लिए स्कूल के कक्षा सातवीं के दो छात्रों ओमेश कुमार साहू और भूपेश तिवारी को गांव में ही दुकान से नारियल और अगरबत्ती लाने भेजा था.
दोनों बच्चों के सिर में आई गंभीर चोट
बताया जाता है कि दोनों बच्चे हेडमास्टर की दोपहिया लेकर गए. गांव में ही स्थित मंदिर के पास बने प्रवेश द्वार में उक्त दोनों छात्र बाइक समेत अनियंत्रित होकर टकरा गए. ओमेश और भूपेश दोनों को सिर में गभीर चोट आई. लोगों और स्कूल के स्टाफ ने दोनों को अस्पाताल पहुंचाया. जहां ओमेश की मौत हो गई.
वहीं, भूपेश तिवारी की हालत नाजुक बताई जा रही है. इधर घटना की जानकारी के बाद खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे ने हेडमास्टर संतोष कुमार महिलांगे को सस्पेंड कर दिया है. बाइक हेडमास्टर की है. इसके अलावा अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb