लव मैरिज का दर्दनाक अंत, हत्या कर नीली टंकी में भर दूंगी बोलकर दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, पति बोला- कोई न करे ऐसी गलती
Painful end of love marriage, mother of two children ran away with her lover saying that she will kill him and put him in a blue tank, husband said- no one should make such a mistake
कोरबा : प्यार के वादे, सात साल की शादी और दो मासूम बच्चों को पीछे छोड़कर एक महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई. यह चौंकाने वाला मामला कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने पति को न सिर्फ धोखा दिया बल्कि उसे 'नीले ड्रम' जैसी हत्या की धमकी तक दे डाली.
सात साल पुरानी लव मैरिज टूटी
कोरबा निवासी संजय जांगड़े उम्र 26 साल SECL की आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर है. उसने 2017 में रुखसाना बानो उम्र 24 साल से लव मैरिज की थी. शुरुआत में दोनों खुशहाल जीवन बिता रहे थे. और उनके दो बच्चे – एक बेटा उम्र 6 साल और बेटी उम्र 4 साल भी हैं. लेकिन कुछ महीनों से रुखसाना का व्यवहार बदल गया था.
कॉल डिटेल्स से खुला राज
संजय को जब शक हुआ. तो उसने रुखसाना की कॉल डिटेल्स निकलवाई. उसमें पता चला कि उसकी पत्नी का सूरज महतो नामक युवक से अफेयर चल रहा है. सूरज बिहार का रहने वाला है और कोरबा में दुकान में काम करता है. दोनों मोबाइल के जरिए संपर्क में आए और फिर गुपचुप मिलना-जुलना शुरु हो गया. और दोनों एक दूसरे के लिए जीने मरने की कसमें खाने लगे.
धमकियां और डर का माहौल
जब संजय ने पत्नी को रोका. तो रुखसाना ने धमकी दी कि अगर उसे सूरज के साथ जाने से रोका गया. तो वह उसका भी वही हाल करेगी जैसा उत्तर प्रदेश के मेरठ में 'नीले ड्रम' हत्याकांड में हुआ था. उसने अपने पति को चेतावनी दी अगर रोका, तो तुम और बच्चे मारे जाओगे.
नीले ड्रम कांड मेरठ की वह कुख्यात घटना थी. जिसमें मर्चेंट नेवी अधिकारी की हत्या के बाद उसकी पत्नी और प्रेमी ने शव को नीले प्लास्टिक ड्रम में भरकर छिपाया था. सोशल मीडिया पर इस कांड को लेकर व्यापक चर्चा और मीम्स बने थे.
मां को तलाशते मासूम, बिछड़ा बचपन
1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक संजय ने पत्नी को समझाने की कई कोशिशें कीं. लेकिन वह नहीं मानी. आख़िरकार वह प्रेमी के साथ चली गई. संजय ने पत्नी की गुमशुदगी मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई थी. लेकिन 6 जून को रुखसाना और उसका प्रेमी खुद थाने पहुंचे और रुखसाना ने पति-बच्चों को छोड़ने का लिखित फैसला दे दिया.
बच्चे मां के जाने के बाद सदमे में हैं। दोनों रो-रोकर बेहाल हैं और बार-बार मां को ढूंढने की जिद कर रहे हैं.
अपने प्रेमी सूरज महतो के पास चली गई. इसके बाद पति ने मानिकपुर चौकी में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई. मानिकपुर चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि पत्नी और उसका प्रेमी दोनों मानिकपुर चौकी आए थे. जहां पत्नी आपसी सहमति से प्रेमी के साथ चली गई है. पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है. क्योंकि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहने का फैसला किया है.
पति का दर्दभरा बयान
संजय जांगड़े ने मीडिया से बात करते हुए टूटे हुए दिल से कहा – “लव मैरिज करना सबसे बड़ी भूल थी... कोई न करे ऐसी गलती”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



