जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले पैसे मांग रहा पंचायत सचिव, ग्रामीणों में आक्रोश, कलेक्टर से लगाईं इंसाफ की गुहार, दी आंदोलन की चेतावनी
Panchayat secretary demands money in exchange for birth and death certificates, angering villagers, who appealed to the collector for justice and threatened to launch a protest.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत भुईगांव के पंचायत सचिव राजकुमार सुनहरे की कथित मनमानी को लेकर उप सरपंच सहित पंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय जनदर्शन में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
उप सरपंच और पंचों का आरोप है कि पंचायत सचिव अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं. सचिव द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के बदले आम नागरिकों से अवैध तरीके से पैसे वसूले जा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सचिव न तो ग्राम पंचायत की अहम बैठकों में शामिल होते हैं. और न ही नियमित रुप से ग्राम भुईगांव आते हैं. कई बार मौखिक रुप से पंचायत में उपस्थित रहने के लिए कहने के बावजूद सचिव द्वारा किसी तरह का ध्यान नहीं दिया गया.
आरोप यह भी है कि सचिव राजकुमार सुनहरे ग्राम पंचायत भुईगांव में पदस्थ होने के बावजूद करीब 20 किलोमीटर दूर पामगढ़ में निवास करते हैं. जिससे पंचायत के कई जरुरी काम बाधित हो रहे हैं. सचिव के इस रवैये की वजह से ग्रामवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग किया कि ग्राम पंचायत भुईगांव में पदस्थ सचिव राजकुमार सुनहरे का जल्द दूसरी जगह ट्रांसफर किया जाए. ताकि पंचायत कार्य सुचारू रुप से संचालित हो सके. ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर प्रशासन द्वारा समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई. तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



