29 जनवरी 2016 के बाद हुए विवाह का पंजीयन जरुरी, अब 10 मिनट में डिलीवरी पर ब्रेक, चाइनीज मांझा बिक्री पर लगी रोक
Registration of marriages after January 29, 2016 is mandatory, delivery within 10 minutes is now prohibited, and the sale of Chinese thread is banned.
29 जनवरी 2016 के बाद हुए विवाह का पंजीयन जरुरी
रायपुर : विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने 2 जनवरी को राजपत्र में अधिसूचना के मुताबिक 29 जनवरी 2016 को और उसके बाद संपन्न हुए सभी विवाहों का पंजीयन अब अनिवार्य कर दिया गया है. सरकार के इस फैसले का मकसद विवाह संबंधी रिकॉर्ड को विधिसम्मत बनाना और भविष्य में उत्पन्न होने वाले कानूनी विवादों को रोकना है. अधिसूचना के तहत तय प्रक्रिया के मुताबिक संबंधित पक्षों को निर्धारित समय-सीमा में विवाह पंजीयन कराना होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
अब 10 मिनट में डिलीवरी पर ब्रेक
नई दिल्ली : सरकार ने ऑनलाइन डिलीवरी से जुड़े गिग वर्कर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम फैसला लिया है. केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने 10 मिनट की डिलीवरी डेडलाइन को हटाने का निर्देश दिया है. इस फैसले के बाद देश की प्रमुख ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों जैसे स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और जेप्टो को अपनी ब्रांडिंग और विज्ञापनों से 10 मिनट में डिलीवरी का वादा हटाना होगा.
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया ने इस मुद्दे पर सभी प्रमुख डिलीवरी कंपनियों के अधिकारियों से चर्चा की. कंपनियों ने सरकार को आश्वासन दिया कि वे अपनी ब्रांडिंग और सोशल मीडिया संदेशों में अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा नहीं करेंगे. इसके बाद ब्लिंकिट ने अपनी सभी ब्रांडिंग और विज्ञापनों से 10 मिनट की डिलीवरी का संदेश हटा दिया है.पिछले साल 25 दिसंबर और 31 दिसंबर को गिग वर्कर्स की बड़ी हड़ताल हुई थी. इसके बाद यह मुद्दा सामने आया कि 10 मिनट में डिलीवरी के दबाव में कई कर्मचारी हादसे का शिकार हो रहे हैं. सरकार ने इस समस्या को देखते हुए समय सीमा को खत्म करने का फैसला लिया.
क्या बदला है
ब्लिंकिट ने अपने ब्रांड संदेश को अपडेट किया है.
अब उनकी टैगलाइन “10 मिनट में 10,000+ प्रोडक्ट डिलीवर” से बदलकर “आपके दरवाजे पर 30,000+ प्रोडक्ट डिलीवर” कर दी गई है.
आने वाले दिनों में अन्य डिलीवरी एग्रीगेटर्स भी इस बदलाव को अपनाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
नगर निगम की टीम द्वारा चाइनीज मांझा बिक्री पर रोक को लेकर शहर के कई क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान
धमतरी : नगर निगम स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बनिया पारा, गणेश चौक सहित विभिन्न स्थानों में पतंग व मांझा बेचने वाले दुकानदारों का निरीक्षण किया. टीम ने दुकानदारों को साफ निर्देश दिया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा का किसी भी हालत में बिक्री न करें.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए बताया कि चाइनीज मांझा मानव जीवन, पक्षियों और पर्यावरण के लिए अत्यंत खतरनाक है. इसकी बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी है. उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील किया कि वे सुरक्षित और स्वदेशी मांझे का ही उपयोग करें और किसी भी दुकान में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिकते दिखने पर फौरन नगर निगम को खबर दें. ताकि जरुरी कार्रवाई की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
राजधानी में प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तारीख तय, 19 से 24 जनवरी तक आयोजित होंगे एग्जाम
रायपुर : राजधानी रायपुर में जिला शिक्षा कार्यालय ने प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का एलान कर दिया है. जिसके तहत सभी बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 19 जनवरी से 24 जनवरी तक प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी. इस बीच एक का वीक जो स्लॉट होगा उसमें हम ओवरऑल रिजल्ट तैयार कर DPI को प्रेषित करेंगे. 30 जनवरी तक हम ये पूरा काम करने वाले हैं.
बता दें कि प्रायोगिक परीक्षाओं की वजह से पहले उत्पन्न भ्रम अब खत्म हो चुका है. जिसकी वजह यह थी कि माध्यमिक शिक्षा मंडल और लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशों के चलते स्कूलों में एक ही दिन में दो परीक्षाओं की स्थिति बन रही थी. जिससे शिक्षक और विद्यार्थी दोनों परेशान थे. जिसे देखते हुए कहा गया कि अब प्रैक्टिकल के बाद ही प्री-बोर्ड कराने के निर्देश दिए गए हैं.
रायपुर जिले के स्कूलों में यह टाइम टेबल लागू है, जो छात्रों की तैयारी को ध्यान में रखता है. शिक्षकों को यह सलाह दी गई है कि वे अपनी सुविधा के मुताबिक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करें. लेकिन यह सुनिश्चित करें कि तय समय सीमा में परिणाम तैयार हो जाए. वहीं छात्रों को बोर्ड परीक्षा से पहले अपनी तैयारी सुधारने का सही समय मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



