सन्नी लियोन के नाम पर महतारी वंदन योजना में भुगतान, आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी गिरफ्तार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त, 2 अधिकारी सस्पेंड
Payment made in Mahtari Vandan Yojana in the name of Sunny Leone, accused Virendra Kumar Joshi arrested, Anganwadi worker dismissed, 2 officers suspended
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना में फर्जी भुगतान के आरोप में वीरेन्द्र कुमार जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका बैंक खाता सीज कर लिया गया है और रकम की वसूली की जा रही है. इसके अलावा कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है.
इस योजना में सन्नी लियोन के नाम पर आवेदन कर वीरेन्द्र कुमार जोशी ने अपने आधार और बैंक खाते का उपयोग करते हुए सरकारी धन का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश की. यह मामला बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के आंगनवाड़ी केंद्र तालूर से जुड़ा है. जहां स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के चलते यह फर्जीवाड़ा हुआ.
आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका बैंक खाता सीज किया गया. भुगतान की गई रकम की वसूली की जा रही है. वहीं आरोपी की पड़ोसी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी को मामले में लापरवाही के लिए बर्खास्त कर दिया गया. इसके अलावा पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा नेताम और परियोजना अधिकारी ज्योति मथरानी को सस्पेंड कर दिया गया. तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
महिला एवं बाल विकास विभाग ने साफ़ किया कि सन्नी लियोन के खाते में योजना की राशि जमा होने की खबर गलत है. यह वीरेन्द्र कुमार जोशी द्वारा सन्नी लियोन के नाम का उपयोग कर किया गया फर्जीवाड़ा था.
इस पूरे मामले में आरोपी वीरेन्द्र जोशी का भी बयान आया है. उसने वीडियो जारी कर कहा है कि उसको फंसाया जा रहा है. उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया है. वीरेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि सनी लियोनी के नाम से मेरे खाते में पैसे आ रहे हैं. इसकी जानकारी मुझे रविवार को हुई. मेरे घर में जब वेरिफिकेशन के लिए टीम आई. तब पता चला. युवक ने कहा कि वह सरकारी पैसे को वापस कर देगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



