सोशल मिडिया में अवैध हथियार समेत फोटो अपलोड, पुलिस को मिली आदतन बदमाश अरुण यादव को दबोचने में कामयाबी, देशी पिस्टल बरामद

Photo uploaded on social media with illegal weapons, police succeeded in arresting habitual criminal Arun Yadav, country-made pistol recovered

सोशल मिडिया में अवैध हथियार समेत फोटो अपलोड, पुलिस को मिली आदतन बदमाश अरुण यादव को दबोचने में कामयाबी, देशी पिस्टल बरामद

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मिडिया में देशी पिस्टल के साथ फोटो अपलोड कर दहशत फ़ैलाने वाले गुण्डा बदमाश को पुलिस में किसी अनहोनी वारदात से पहले ही गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन मुजरिम है. आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट के दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं.
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) रायपुर दौलतराम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुरअमन कुमार झा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में लगातार सक्रिय बदमाशो और अपराधिक तत्वो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है.
इसी कड़ी में 22 जनवरी 2024 को मुखबीर से खबर मिली और सोशल मिडीया से जानकारी मिली कि थाना आजाद चौक के गुण्डा बदमाश अरुण यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 29 साल पता शिव नगर हाण्डीपारा रायपुर अपने पास अवैध तरीके से देशी पिस्टल रखा है.
बदमाश द्वारा अपराध घटित करने की आशंका पर थाना आजाद चौक पुलिस त्वरित रवाना हुई और घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ा गया. बदमाश के कब्जे से एक देशी पिस्टल चालू हालत में जप्त किया गया. बाद आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 23/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही करते हुए जप्त पिस्टल के बारे में अग्रिम जानकारी और पूछताछ के लिए आरोपी को पुलिस रिमाण्ड लिया गया है.
रायपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा बताया है और नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन पुलिस को दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6C