नशे के खिलाफ राजधानी में पुलिस की कार्यवाही, मादक पदार्थ ड्रग्स के साथ राजस्थान का अंतर्राज्यीय आरोपी देवीदास वैष्णव गिरफ्तार
Police action against drug abuse in the capital, interstate accused from Rajasthan Devidas Vaishnav arrested with drugs
रायपुर : पुरानी बस्ती पुलिस ने भाठागांव स्थित अशोक वाटिका के पास ड्रग्स के साथ देवीदास वैष्णव उम्र 33 साल निवासी मुखेड़ी थाना फलोदी राजस्थान, हाल पता - अशोक वाटिका के पास महादेव घाट रोड भाठागांव को गिरफ्तार किया. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 7.15 मिलीग्राम ड्रग्स कीमत करीब 11,000/- रुपये जप्त किया. पुलिस ने धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज किया.
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गये हैं. जिस पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग और खबर इकठ्ठा कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के बारे में खबर इकठ्ठा एकत्रित की जा रही है.
इसी कड़ी में 26 फरवरी 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित अशोक वाटिका के पास एक व्यक्ति अपने पास ड्रग्स रखा है और बिक्री करने के लिए ग्राहक की फिराक में है. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन तथा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को आरोपी को ड्रग्स के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर निशानदेही कर पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम देवीदास वैष्णव होना बताया.
टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास मादक पदार्थ ड्रग्स रखा होना पाया गया. मादक पदार्थ ड्रग्स रखने के संबंध में पूछताछ करने पर देवीदास वैष्णव द्वारा पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था. जिस पर आरोपी देवीदास वैष्णव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.15 मिलीग्राम ड्रग्स कीमत करीब 11,000/- रुपये जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 59/2025 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया. इस मामले में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में विस्तृत पूछताछ जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
देवीदास वैष्णव पिता सत्यनारायण वैष्णव उम्र 33 वर्ष निवासी मुखेड़ी थाना फलोदी जिला फलोदी राजस्थान। हाल पता - अशोक वाटिका के पास महादेव घाट रोड भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



