रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में मोटर साइकल चोरी करने वाले शातिर चोर बाबूलाल श्रीवास को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Police arrested Babulal Shrivas, a cunning thief who stole a motorcycle in Raipur's Golbazar police station area, and sent him behind bars.

रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में मोटर साइकल चोरी करने वाले शातिर चोर बाबूलाल श्रीवास को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यस्त इलाके में दिन दहाड़े चोरी की वारदात हो गई. अज्ञात चोर ने युवक की मोटर साइकल चोरी कर ली. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 फरवरी 2025 को प्रार्थी हरजिंदर सिंह ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका मोटर साइकल हीरो स्प्लेंडर प्लस CG04 HN 8644 को बंजारी मंदिर के पास ब्यूटी सेंटर के सामने, गोलबाजार, रायपुर से कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया. इस रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 25/2025 धारा 303(2) BNS दर्ज कर मामला जांच में लिया.
इस मामले की पतासाजी की जा रही थी. जांच के दौरान 3 मार्च 2025 को मुखबिर से खबर मिली कि एक व्यक्ति लोहार गली, पुराना चीरघर के पास, गोलबाजार रायपुर उक्त मोटरसाइकल के साथ खड़ा है. इस खबर की तस्दीक पर आरोपी बाबूलाल श्रीवास पिता नेमू श्रीवास उम्र 42 साल पता चंगोराभाटा, शीतला मंदिर के पास, थाना डीडी नगर रायपुर (छ.ग.) को घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी  से मोटरसाइकल हीरो स्प्लेंडर प्लस CG04 HN 8644 की बरामद कर कार्यवाही किया गया.
इस मामले की कार्यवाही में थाना प्रभारी गोलबाजार निरीक्षक अर्चना धुरंधर, प्र.आर. 395 अश्वनी कुमार, आरक्षक 1545 संदीप सिंह, आर. 327 अभिलाष नायर, आरक्षक 1484 विकास सिंह राजपूत की अहम् भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
बाबूलाल श्रीवास पिता नेमू श्रीवास उम्र 42 साल पता चंगोराभाटा, शीतला मंदिर के पास, थाना डीडी नगर रायपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI