रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, 4.50 लाख का डोडा और सामान जब्त

Police got a big success against drug in Raipur, smuggler from Rajasthan arrested, doda and other items worth 4.50 lakh seized

रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, 4.50 लाख का डोडा और सामान जब्त

रायपुर : रायपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आमानाका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने राजस्थान के एक अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 1.252 किलोग्राम डोडा, 1.90 लाख रुपये नकद, तौल मशीन, कार, एक्टिवा और मोबाइल फोन सहित कुल 4.50 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है.
पुलिस को मिली गुप्त खबर के आधार पर यह कार्रवाई हीरापुर टाटीबंध स्थित छठ तालाब सूर्य मंदिर के पास की गई. पुलिस ने एक कार को घेराबंदी कर रोका. जिसमें सवार व्यक्ति की पहचान ओमप्रकाश शर्मा उर्फ पप्पू उम्र 53 साल निवासी ग्राम रोजा, जिला झालावाड़, राजस्थान के रुप में हुई. तलाशी के दौरान कार से 1.252 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ.
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह राजस्थान से डोडा लाकर रायपुर में कार और एक्टिवा के जरिए खपतकर्ताओं तक पहुंचाता था. उसके पास मादक पदार्थ के परिवहन या बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला. पुलिस ने जब्त सामग्री में 1.90 लाख रुपये नकद, तौल मशीन, कार नम्बर RJ17 CA 8552, एक्टिवा नम्बर CG07 AE 5469 और एक मोबाइल फोन शामिल हैं.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 216/25, धारा 15 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही, तस्करी के नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है.
इस कार्रवाई का नेतृत्व एएसपी (पश्चिम) डी.आर. पोर्ते, एएसपी (क्राइम) संदीप मित्तल, सीएसपी अमन कुमार झा, डीएसपी संजय सिंह, निरीक्षक सुनील दास और प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय ने किया। पुलिस टीम में राजेन्द्र कंवर, फूलचंद भगत, वीरेंद्र भार्गव, जसवंत सोनी, मार्तंड सिंह, मुनीर रजा, लक्ष्मीनारायण साहू, हरजीत सिंह, अजय चौधरी, किसलय मिश्रा, विकास शर्मा, श्याम थावरे, दीपक पांडेय, आशीष शुक्ला और गुलशन चौबे शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB