गांव में 52 परियों का आनंद ले रहे जुआरियों की महफिल में पुलिस की छापेमारी, जुआ खेलते आधा दर्जन से ज्यादा जुआरी गिरफ्तार
Police raided the gathering of gamblers enjoying 52 fairies in the village, more than half a dozen gamblers were arrested while gambling
रायपुर/अभनपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रुप से रोक लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गये हैं. जिस पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना इकठ्ठा कर इस बारे में सूचना इकठ्ठा की जा रही है।
इसी कड़ी में 8 मार्च 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भरेंगाभाठा खार पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रुपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया.
रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगद रकम 21,000/- रुपये, 52 पत्ती ताश, 5 नग मोबाईल फोन और 4 नग मोटर सायकल जुमला कीमत करीब 2,00,000/- रुपये जप्त कर जुआरियों के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 88/25 धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया.
इस मामले की कार्यवाही में अभिषेक चतुर्वेदी (परि. भा.पु.से.) थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. शंकर लाल ध्रुव, फूलचंद भगत, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, आशीष त्रिवेदी, आर. धनेश्वर कुर्रे, राकेश सोनी, प्रवीण मौर्य, गौरीशंकर साहू तथा थाना अभनपुर से प्र.आर. सुभान खान, अविनाश एवं सुधीर तिर्की की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. प्रवीण कोशले पिता हरिलाल कोशले उम्र 24 साल निवासी भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर
02. मयंक सिन्हा पिता अमर नाथ सिन्हा उम्र 26 साल निवासी केसरा थाना रानीतराई जिला दुर्ग
03. प्रदीप कोशले पिता तुकाराम कोशले उम्र 26 साल निवासी भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर
04. हरवंश कोशले पिता धनीराम कोशले उम्र 40 साल निवासी भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर
05. राकेश कुमार गायकवाड पिता अगसदास गायकवाड उम्र 37 साल निवासी भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर
06. ज्ञानदास गायकवाड पिता आधार गायकवाड उम्र 55 साल साकिन भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर
07. नरोत्तम भारती पिता दुकलहा भारती उम्र 45 साल निवासी ग्राम झांकी थाना अभनपुर जिला रायपुर
08. विजय पाल पिता बराती पाल उम्र 50 साल निवासी तेलीबांधा पुरैना जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



