प्रॉपर्टी डीलर का पांच वर्षीय बेटा लापता, दो दिन तक पुलिस होती रही परेशान, CCTV से खुला राज, अपने ही बेटे का अपहरण कर ले गई मां

Property dealer's five-year-old son missing, police troubled for two days, CCTV revealed the secret, mother kidnapped her own son

प्रॉपर्टी डीलर का पांच वर्षीय बेटा लापता, दो दिन तक पुलिस होती रही परेशान, CCTV से खुला राज, अपने ही बेटे का अपहरण कर ले गई मां

बिलासपुर/सरकंडा : सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के पांच साल के बेटे को उसकी पत्नी ही ले भागी. इधर बच्चे की अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस परेशान हो उठी. सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के बाद पुलिस को बच्चे की मां पर संदेह हुआ। दो दिन बाद पुलिस ने बच्चे को उसकी मां से छुड़ाकर पिता को सौंप दिया है। अब बच्चे का न्यायालय में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा क्षेत्र में रहने वाला 32 व्यक्ति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है. उसका पत्नी से विवाद चल रहा है. पत्नी अपने बच्चे को पति के पास छोड़कर अलग रहने लगी. इधर पति ने बच्चे की देखभाल के लिए महिला को केयर टेकर रखा है. सोमवार को केयर टेकर बच्चे के साथ घर पर थी. तभी एक महिला उसके घर पर आई. उसने गर्मी के कारण प्यास लगने की बात कहते हुए उसने केयर टेकर से पीने के लिए पानी मांगा.
तब केयर टेकर पानी के लिए किचन की ओर गई. इधर बच्चे को अकेले देखकर महिला उसे गोद में उठाकर ले भागी. बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही प्रॉपर्टी डीलर घर पर आए. उन्होंने केयर टेकर से पूछताछ की. इसमें उसने अज्ञात महिला द्वारा बच्चे को लेकर भागने की बात कही. अपहरण की आशंका पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरु कर दी. प्राथमिक जांच में ही पुलिस को बच्चे की मां पर शक हुआ.
इसके बाद पुलिस ने बच्चे की मां के बारे में जानकारी जुटानी शुरु कर दी. मंगलवार की दोपहर पता चला कि महिला बच्चे के साथ मंगला क्षेत्र के मकान में है. इस पर प्रधान आरक्षक संगीता नेताम के साथ पुलिस की टीम ने दबिश देकर बच्चे को छुड़ा लिया है. बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया है. अब पुलिस इस मामले में बच्चे का बयान दर्ज कराएगी. बच्चे के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. पत्नी अलग रह रही थी और बच्चा पिता के पास था. यही वजह रही कि मां ने बेटे को अपने पास ले जाने के लिए यह कदम उठाया.
पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया है. अब अदालत में मासूम का बयान दर्ज कराया जाएगा. जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t